Tuesday, December 25, 2012

स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाइये

सीजर सलाद

सामग्री :   सलाद के पत्ते ,छोटे टुकड़ों में 3 स्लाइस ब्रेड , 6 - 8 खीरे की स्लाइस , बीज निकाले आठ टुकड़ों में टमाटर , 1 कप पार्मेसन या चेदर चीज पतले लम्बे पीस करें ।

क्रीमी फ्रेंच ड्रेसिंग : 1 बड़ा चम्मच मस्टर्ड पेस्ट , 1 कप आलिव आयल , 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस , बारीक कटी 2 कली लहसुन ,1 कप क्रीम , 1 छोटा चम्मच कटा धनिया , स्वादानुसार नमक और काली मिर्च ।

टापिंग : 1 फ्रेंच बीन , थोड़ी सी काली आलिव ।
विधि : सलाद के पत्तों को धोने के बाद ठन्डे पानी में डालकर फ्रिज में रखे । ब्रेड के टुकड़ों को डीप फ्राई करके पेपर नैपकिन पर निकाल लें । पीलर से चीज के पतले टुकड़ों कर लें ।
ड्रेसिंग की सामग्री को इकट्टा करके मिक्सर में डाले । अगर गाढा लगे तो 2 बड़े चम्मच पानी डालकर हल्का पतला कर लें ।

सलाद परोसने के लिए सलाद के पत्तों को पानी से निकाल कर  हाथों से बड़े टुकड़ों में तोड़ लें । किचन वाले तोलिए के ऊपर रखकर पोछ लें । पत्तों को कटोरे में डालें । थोड़ा ड्रेसिंग पत्तों के ऊपर डालें । सलाद के पत्तों पर ब्रेड क्रोटोन्स और पनीर रखें ।

टमाटर और खीरे के टुकड़ों को किनारों पर लगा दें । तैयार की हुई फ्रेंच ड्रेसिंग साइन और बीच में डाले । बीच में बीन और आलिव से गार्निश करके परोसें ।

मशरूम दो प्याजा

सामग्री : 250 ग्राम मशरूम , 500 ग्राम प्याज , 4 टमाटर , 1 /4 चम्मच क्रीम , 2 चम्मच तेल , नमक , गर्म मसाला और धनिया पाउडर स्वादानुसार , सजावट के लिए धनिया पाउडर स्वादानुसार , सजावट के लिए धनिया पत्ती ।

विधि :  मशरूम धो लें । प्याज लेकर उन्हें लहसुन के साथ पीस लें । एक पैन में तेल गर्म करें । प्याज - लहसुन पेस्ट को भूने , उसमें सभी मसाले डाले ,फिर टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं । अब मशरूम और बचा प्याज डालकर नरम होने तक पकाएं , क्रीम डाल कर सर्व करें ।

खट्टी दाल फ्राय

सामग्री :  दो प्याला अरहर की दाल , चुटकी भर हल्दी ,100 ग्राम शुद्द घी , आधा छोटा चम्मच मेथी , स्वादानुसार चीनी , दो छोटे चम्मच मिर्च पाउडर , आधा प्याला इमली का पानी , आधा छोटा चम्मच राई , 10 - 12 कड़ी पत्ता ।
विधि :   सर्वप्रथम एक प्याले में इमली भिगो ले । एक घंटे बाद इमली को मसलकर घोल तैयार कर लें । अब एक पतीली में चार गिलास पानी भरकर गैसे पर रख दें । दाल को अच्छी तरह धोकर पतीली में डालें । अब दाल में इमली का धोल , मिर्च , चीनी और हल्दी पाउडर मिलाएं । आंच तेज करें । पांच मिनट बाद आंच धीमी कर दें । दाल और इमली के घोल को मथानी से ऐसा मैथ दें कि वह एकसार हो जाए । जब दाल अच्छी तरह से पक जाए टो देशी घी में राई , मेथी व कढी पत्ता डालकर बघार दें । हरी धनिया से सजाकर गरमागरम पेश करें ।

1 comment:

  1. [...] स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाइये [...]

    ReplyDelete