- वजन कम करने के लिए सबसे पहले अपने खाने में नमक और शक्कर की मात्रा तुरंत घटा दें . नमक में सोडियम होता है , जो शरीर में वाटर रेतेशन को बढ़ता है और शक्कर से शरीर में भरी मात्रा में फैट जमा होता है .
- अमेरिकन नॅशनल वेट कंट्रोल राजस्त्री के अनुसार , लंबे समय तक पतले रहने या वजन को नियंत्रण में रखने के लिए ब्रेकफास्ट याने सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है . ऐसा देखा गया है की जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते उनका वजन ब्रेकफास्ट करनेवालों से ज्यादा होता है . सुबह का हेल्दी ब्रेकफास्ट आपके शुगर लेवल व हारमोंस को कंट्रोल में रखता है और मेटाबालिज्म को भी बढ़ता है ,जो कैलोरीज बर्न करने में आपकी मदद करता है .
- अपने डाईट में कैल्शियम की मात्रा बढाएं . दिन में तीन बार कैल्शियम से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट्स लेने से आपका शरीर वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है । इसके अलावा यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है व आस्त्रियोपोरोसिस से भी बचाता है .
- खाना खाने के आधा घंटा पहले एक सेब खाने से आप खाने में 187 कैलोरीज कम खाते है . आप जितनी कम करने में आपको उतनी ही आसानी होगी .
- प्रोसेस्ड फूड से जितनी ज्यादा हो , दूर ही रहे . इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में शक्कर होता है , जिसके कारण फैट बनाता है . इसकी बजाय आप खाने में फल , सब्जियां , साबूत , अनाज , मछली और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स ले सकते है .
- नाश्ते में विटामिन से भरपूर तरबूज लें और उसके बाद प्रोटीनयुक्त अंडे खाएं . प्रोटीन और विटामिनयुक्त ये पदार्थ आपके स्लिमिंग प्रोग्राम के लिए परफेक्ट है .
- दही खाने से भी आप अपना वजन कम कर सकते है .दही में भरपूर प्रोटीन , कैल्शियम ,आयरन, लैक्टोज , फास्फोरस आदि कई तत्व होते है .
- शारीरिक प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाने के लिए शरीर को अच्छे फैट की बहुत जरूरत होती है , इसलिए आप रेग्युलर चीज की बजाय लो फैट चीज को अपने डायट में शामिल करें इसमें बाकी चीज के मुकाबलें कम कैलोरीज होती है .
- जिम ट्रेनिंग से दो घंटे पहले एक बौल मूसली खाने से ट्रेनिंग के दोरान आप ज्यादा तेजी से फैट बर्न करते है . मूसली स्लो डाइजेस्तिंग कार्बोहायड्रेट है , जो शरीर में कम फैट बनाता है . इसमें एनर्जी भी काफी बढ़ती है .
- द्रैफ्रूट्स में जरूरी फाइबर , प्रोटीन और फैट होता है .इससे पेट तो भरता ही है ,साथ ही आपको भूख लगे , तब कोई स्नैक्स खाने की बजाय ड्राइफ्रूट्स खाएं .
- फ्रूट जूस लेने की बजाय फल खाएं , क्योंकी फ्रूट जूस में अधिक मात्रा में शक्कर होती है , जिससे आपका वजन बढ़ सकता है , जबकि फल खाने से वजन घटता है .
Showing posts with label calcium speed up the weight loss process. Show all posts
Showing posts with label calcium speed up the weight loss process. Show all posts
Monday, October 29, 2012
आहार और पोषण के देखभाल
Labels:
breakfast is must for weight loss in hindi,
calcium speed up the weight loss process,
diet and take care of nutrition in hindi,
eat fruit instead of drinking it,
the yogurt diet for weight loss,
watermelon diet for weight loss in hindi,
आहार और स्वास्थ्य,
पोषण,
वजन घटाने
Subscribe to:
Posts (Atom)