Showing posts with label special face packs for beautiful skin. Show all posts
Showing posts with label special face packs for beautiful skin. Show all posts

Friday, October 5, 2012

स्पेशल फेस पैक

 टोमेटो फेक -

beauty salon series, facial mask१ कटा  हुआ टमाटर , १  टेबुल्स्पून  इंस्टेंट वोटमील   और १ टेबुल्स्पून  नींबू का रस  मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड करे . चेहर पर इसकी मोटी परत लगाए .जरुरत पड़े , तो मिश्रण को गाढ़ा करने केलिए ऊपर से वोटमील लगाए .१० मिनट सूखने दे और गरम पानी से चेहरा धो दे . इसे नियमित लगाने से दाग -धब्बे हलके हो जाएंगे

एग - हनी मिक्स पैक -

१ अंडे के सफेद भाग में डेढ़ टीस्पून  शहद  , आधा नींबू का रस और थोड़ा-सा दही मिलाए. चहरे पर लगाकर १५ मिनट सूखने दे . गीले कपडे से पोछे.

उड़द दाल का पैक -

१ टीस्पून उड़द दाल और ४ बादाम रातभर पानी पर भिकोकर रखे.  सुबह  इन्हें साथ  में पीस ले .प्रोटीन से भरपूर इस मिश्रण को चहरे पर लगाए और ३० मिनट बाद धो  ले .

हल्दी  पैक -

आधा कप बेसिन में २ टीस्पून हल्दी पौडर ,२ टीस्पून चंदन पौडर २ टीस्पून बादाम का तेल और पानी मिलाए .इस पीसते को चहरे और शरीर पर लगाए ५-१० मिनट बाद धो ले .