Showing posts with label सौंदर्य सुझावों. Show all posts
Showing posts with label सौंदर्य सुझावों. Show all posts

Saturday, December 29, 2012

युवा दिखने के लिए

युवा दिखना भी एक कला है । अपनी उम्र से कम दिखना , चुस्त दिखना किसको अच्छा नहीं लगता , परंतु कुछ पाने के लिए कुछ खेना भी पड़ता है । इस प्रकार युवा दिखने के लिए यह ध्यान रखना चाहिए कि क्या करें और क्या न करें ।

  • tips for young lookचीनी और मैदे से बनी चीजों का प्रयोग बहुत कम करें ।

  • फास्ट फूड और डिब्बाबंद भोजन का प्रयोग मजबूरी में ही करें ।

  • प्रतिदिन ताजी सब्जियों या फलों का जूस पिएँ क्योंकी कच्ची सब्जियों और फलों में एंटी आक्सीडेट पाए जाते है ।

  • दिन में कच्ची सब्जी और फलों का सेवन करें । फलों और सब्जियों में एंटी आक्सीडेट होने के कारण शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है ।

  • अपने भोजन में कैल्शियम के प्रयोग का पूरा ध्यान रखे । कम फैट वाले दूध के दही , राजमां , सोयाबीन और चने का सेवन करते रहे । सोयाबीन और दही से आपकी हड्डिया मजबूत बनेगी । कम तेल से बना भोजन खाएं , क्योंकि अधिक तेल से शरीर में ' फ्री रेडिकल एक्टिविटीज ' को बढ़ावा मिलता है जो इंसान को जल्दी बूढा बना देता है ।

  • अपनी भूख से तीन - चोथाई खाएं । एक - चोथाई भूख बचा कर रखे जिससे पाचन क्रिया अच्छी तरह से अपना काम कर पाएगी ।

  • व्यायाम और रोज सेर करें । 30 से 40 मिनट की सैर शरीर को सुडोल और निरोग रखती है ।

  • सकारात्मक सोच रखे ।

  • स्वयं प्रसन्न रहे और आस - पास प्रसन्नता का वातावरण फैलाएं ।

  • परिवार और मित्रों से सम्पर्क में रहे । स्नेह और साथ से कई मानसिक आघातों को आसानी से सहने की शक्ति और हिम्मत मिलती है ।

  • जो स्वयं को अच्छा लगे वही करें । जो करें वह अर्थहीन न हो । ईमानदारी और लगन से किए काम से मानसिक शांती मिलती है ।

Thursday, October 25, 2012

जब करना हो तैयार - मेक अप बौक्स

अगर आप अपनी खूबसूरती को ले कर हमेशा सतर्क रहना चाहिती है , तो आप केलिए यह जानना बहुत जरूरी है  किमार्केट में में वे कौन से उत्पाद है , जो आप के कौस्मैटिक बौक्स में शामिल हो कर आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकता है .इस के साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि जो कौस्मैटिक प्रोडक्ट आप खरीदना चाहती है या जो आप के कौस्मैटिक बौक्स का हिस्सा है , वे ट्रेड में है भी या नहीं .

साथ ही मेक अप में क्या नया है और क्या पुराना हो चुका है ,यह जानना भी बहुत जरूरी है .

सनस्क्रीन :    मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का सनस्क्रीन को अपने कौस्मैटिक बौक्स का हिस्सा जरूर बनाए .स्पेशली गर्मियों में घर से बाहर निकलने से आधा घंटा पहले सनस्क्रीन लगाना बेहद आवश्यक है .अपनी त्वचा के अनुसार अपने लिए वाटर्बेसड सनस्क्रीन चुनें ,जो एस्फीएफ 30 या 30 + सनस्क्रीन हो .इसकेलिए आप नेचर ऐसेंस का सनबर्न एसपीएफ 30 / 40 , लैक्टो टेन क्लियर ,लैक्मे फंडामैटाल्स अल्ट्रा मैटसनस्क्रीन ,लोटस और आयुर हर्बल सनस्क्रीन अपनी त्वचा के हिसाब से खरीद सकती है .

 मेक अप बेस :कौस्मैटिक बौक्स का दूसरा अहम् हिस्सा है मेक अप बेस अर्थात फाउंडेशन .यह आपके चहरे के दाग धब्बों को छिपाने में आप की मदद करेगा इससे आप की स्किन ईवनटोन दिखेगी .इस के लिए आप लैक्मे नाइन टू फाइव ,कलारेसेंस मेकप बेस ,लोरियल रोल ओंन टू मैच फाउंडेशन का भी इस्तेमाल कर सकती है .ध्यान रखे फाउंडेशन का लाईट इफेक्ट टच होना चाहिए वरना फाउंडेशन की थिक लेयर आप के मेक अप  को खराब कर देगी .केक फाउंडेशन फैशन से आउट हो चुका है .

ब्लशर :   मेक अप बोक्स का चौता बिंदू है ब्लशर .आजकल न्यूड मेक अप ट्रेंड में है, तो उसे ध्यान में रखते हुए पीच ,पिंक प्लम , लाईट ब्रोंज ब्लशर का उपयोग करे .इस के साथ ही शाहनी इफेक्ट ब्लशर का भी इस्तेमाल कर सकती है .पीच ,पिंक ब्लशर कलारऐसेंस ,मेबिलिन ड्रीम मूज बलश , द बोडी शेप चीक बलश बेह्तार बलशर विकल्प है .गहरे रंग के रेड ,ब्राउन ,मरूंन ब्लशर चलन में नहीं है .

आईशेड :  आंखों को हाईलाइट करने के लिए आइशेड का उपयोग करें .आजकल स्मोकी आई मेकअप का भी काफी चलना है .आंखों को हाईलाईट करने के लिए सिल्वर और हलके स्टेली रंग का आइकलर इस्तेमाल करें .हैवी ग्लिटर से बचे . आज कल फैरेस्ट ग्रीन , पिंक ,ब्रीज ,पर्ल आईशेड्स काफी चलन में है .एवोन तरू कलर ,कलारेसेंस ,रेवालोन बेहतर है .

 मस्कारा और आईलाइनर : आजकल आई मेक अप में लिक्विड और वैल्यूम जेल प्रोडक्ट सराहे जा रहे है .मसकरा में भी विभिन्न कलर आ रहे है , जिन में ट्रांसपेरेंट ब्लू ,कोपर ,सिल्वर ,टर्किश काफी प्रचलित है .स्पेशली काजल और लाइनर लगाने के बाद अपनी पलकों पर मस्कारा के 2 - 3 कोट लगा कर उन्हें कार्ल करें एवेन , मेबिलिन ,रेवलोन अच्छे विकल्प है .

लिपस्टिक: आजकल लिपस्टिक से ज्यादा लिपग्लोस और लिपबाम का चलना है .स्पेशली दे मेक अप में आप लिपग्लोस का और रात में डार्क या मीडीयम लिपस्टिक का चुनाव कर सकती है .इसीलिए अपने कोस्मेटिक बॉक्स में लिपस्टिक के साथ लिपग्लोस के महत्व को भी समझे .

नेलपेंट:  आर्टिफिशियल नेल और उन पर नेल आर्ट का काफी चलन है . इसीलिए प्लेन नेलपॉलिश लगा कर उस पर दूसरी नेलपॉलिश से डिजाइन बनाएं .चोकोर नाखून भी फैशन का हिस्सा है .न्यूड और चटक दोनों ही कलर फैशन में है

मिनरल मेक अप - कम दिखे , खूब फबे

अगर आप चाहती है कि मेक अप करें भी और वह दिखाई भी न दे , तो इस केलिए आप मिनरल मेक अप ट्राई करें . यह लेटेस्ट ट्रेंड है और हर आयुवर्ग की महिलाओं को इसीलिए खूब भा रहा है ,क्योंकी यह त्वचा की केयर तो करता ही है , साथ ही चहरे पर ग्लो भी लाता है .लेकिन कुछ महिलाऐं इसे ले कर दुविधा में रहती है कि पता नहीं मिनरल मेक अप ट्रेडीशनल मेक अप से बेहतर है या नहीं , यह नैचुरल है या नहीं .

इस बारे में सौंदर्य विसेषज्ञा ओं का कहना है कि मिनरल मेक अप नैचुरल चीजों से तैयार किया जाता है . इसमें हेवी कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता . इस से त्वचा हार्ड नहीं होती है .इस में ट्रेडिशनल कौस्मोटिकस  की खूबियाँ भी होती है .

फायदे :        

  •   यह संवेदनशील त्वचा वालों के लिए भी फायदेमंद है

  • इसके कुछ प्रोडक्ट्स फ्रूट , बौटानिकल प्रोडक्ट्स और विटामिन से बने होते है , जो त्वचा को हेल्दी बनाते है .ये त्वचा पर झुरिया और डार्क स्पौट भी नहीं होने देते .

  • सौंदर्य  विसेषज्ञाओं का कहना है कि मिनरल मेक अप नैचुरल एसफीएफ यानी सनस्क्रीन का काम करता है . इसे लगाने से त्वचा के रोमछिद्र बंद नहीं होते ,जिस से वह पूरी तरह सांस ले पाती है .

  • यह बहुत ही लाइट फार्म में होने के कारण त्वचा पर मास्क की तरह दिखाई भी नहीं देता है .

  • इस की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती , इसलिए इन प्रोडक्ट्स को आप कई सालों तक प्रयोग कर सकती है .इन में त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व भी नहीं होते है .


ध्यान रखे :  मिनरल मेक अप डार्क स्किन वालों के लिए ठीक नहीं होता है . अतः इसे खरीदने से पहले किसी स्किन स्पेशलिस्ट से इस के बारे में पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें कि यह आप कि त्वचा पर सूट करेगा या नहीं .कई कंपनियां उसी नाम पर सूट करेगा या नहीं होती है. अतः हमेशा सौंदर्य प्रसाधन किसी अच्छी कंपनी के ही खरीदें .

एलोवेरा से खूबसूरत बाल

खूबसूरत बालों की यदि आप ख्वाहिश रखती है तो इसके लिए आपको कुछ खास तत्वों का भी इस्तेमाल करना होगा जिससे आप बालों को खूबसूरत बना सकें। ऐसे में आप आवला, शिकाकाई या फिर एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन तीनों में से किसी एक के प्रयोग से आप अपने बालों को चमकदार और खूबसूरत बना सकती हैं। एलोवेरा के फायदे बहुत हैं। यह ना सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाता है बल्कि बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों में जान डालने के लिए भी कारगर है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए इधर-उधर के उपाय छोड़ आपको एलोवेरा का इस्तेमाल करना ही सबसे बढि़या रहेगा। इसके इस्तेमाल से बालों संबंधित समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। आइए जानें खूबसूरत बालों के लिए एलोवेरा और कितना मददगार है।

बालों के उपचार के लिए ऐलावेरा किसी जादुई प्रभाव से कम नहीं। बालों संबंधी जितनी भी समस्याएं हैं एलोवेरा के प्रभाव से दूर हो जाती हैं जैसे- बालों का गिरना, रूखे बाल, बालों में डेंड्रफ इत्यादि समस्याएं। एलोवेरा जेल को सिर्फ आधा घंटा लगाने के बाद आप उनको धो सकते हैं। ऐसा आप सिर्फ महीने में दो बार भी करते हें तो आपको इसके परिणाम कुछ ही महीनों में दिखाई देने लगेंगे।

ऑयली बालों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी एलोवेरा जेल बहुत कारगर है। बालों और स्कॉल्प में ऑयल की अधिक मात्रा को सामान्य कर बालों की शक्ति को भी बढ़ाता है।

एलोवेरा जेल से गंजेपन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। एलोवेरा को स्कॉल्प पर लगाने से यह शैंपू का काम भी करता है। इतना ही नहीं यह डैंड्रफ को दूर करने में भी सहायक है। ऐसे में आप बालों को खूबसूरत और आकर्षंक बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाजार में बहुत सी ऐसी दवाईया मौजूद है जिनके सेवन से आप बालों संबंधी समस्याओं से बचाव का सकते हैं। लेकिन यदि आप ऐलोवेरा के नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे तो उसका आपके बालों पर ना तो कोई अतिरिक्त प्रभाव पड़ेगा और आपके बाल अधिक घने, लंबे और खूबसूरत भी होगे।

आजकल बाजार में एलोवेरा युक्त बहुत से उत्पाद आते हैं, लिहाजा आप उन उत्पादों को खरीदकर अपने बालों के लिए उपयोग कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आपको अपने बालों के हिसाब से इन उत्पादों का प्रयोग करना होगा।

एलोवेरा का सबसे बड़ा फायदा है कि इसके कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं है। ऐसे में यदि आप बालों की प्रभावित जगह पर एलोवेरा का सीधा-सीधा इस्तेमाल करती हैं तो इसमें आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। इससे आपको नए बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।

बालों को चमकदार बनाने के लिए आप एलोवेरा शैंपू के साथ ही एलोवेरा कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप इनका नियमित रूप ये उपयोग करते हैं तो आप हमेशा के लिए डेंड्रफ और बालों के बिरने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

बालों को नरम, चमकदार बनाने के साथ ही लंबे बनाने के लिए आप खुद घर पर एलोवेरा शैंपू भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा जूस में नारियल, दूध और गेहूं और तेल मिलाकर बनाएं।

इन टिप्स को अपनाकर आप एलोवेरा के इस्तेमाल से आप निश्चित तौर पर अपने बालों को खूबसूरत और काले और चमकदार बना सकते हैं।

Wednesday, October 24, 2012

बालों से बढ़ती सुंदरता

यह सही है कि सुरक्षा से नारी की सुंदरता बढ़ती है । घने एवं सुंदर बालों से नारी का आकर्षण बढ़ जता है , फिर केश सज्जा एवं बालों की पर्मिग से नारी का रूप पहले से कही अधिक निखार जाता है ।अतएव नारी को अपनी जुल्फों पर फार ध्यान देते हुए उन्हें आकर्षक ढंग से संवारना आवश्यक होता  है ।

  • सिर के बाल मजबूत एवं सुंदर होने से चेहरा खिल उठता है और फिर व्यक्तित्व भी अनूठा सा लगता है । इसकेलिए नारी को निरोग रहने के साथ - साथ खुशमिजाज रहना भी जरूरी है । बालों की उचित देखबाल होने से बालों को सुरक्षा मिलती है और केश भी मजबूत व घने होते है । इनसे आकर्षक केश - विन्यास बनाने में भी सुविधा होती है ।

  • जुल्फों का सौन्दर्य हमेशा लोगोंको आकर्षित करता रहा है । काले , घने , लंबे , चमकदार ,आकर्षक तथा मुलायम बाल हर महिला की विशेष चाहत होती है । इन सभी के लिए सवस्थ होने के साथ -साथ बालों को उचित ढंग से संभाल कर रखना निहायत जरूरी होता है ।

  • अतएव जुल्फों पर विशेष ध्यान देने के लिए निम्नांकित कार्य करने से नारियों को विशेष फ़ायदा हो सकता है और केश संबंधी समस्या से भी निजात पाया पाया जा सकता है ।

  • सिर के बालों को खुली जगह में ताजी हवा देने लाभप्रद है । इसके लिए सुबह - सुबह सिर के बालों को ढीला कर हरी घास्वाले खेले मैदानों या बगीचों में टहलाना चाहिए । इससे मस्तिष्क में नई स्पूर्ती एवं शक्ती आने के साथ - साथ नेत्र ज्योती में भी वृद्दि होती है ।

  • सुबह के नाश्ते में फूला हुवा मूंग ,चना एवं सोयाबीन ,खजूर ,नारियल ,मेथी के लाइडू, आंवला का मुरब्बा तथा पालक व सहजन के पत्तों का सूप जरूर शामिल करें । साथ ही अंडे की जर्दी एवं कलेजी को भी ग्रहण किया जा सकता है ।

  • स्नान के पूर्व चहरे एवं माथे पर असली गुलाब जल एवं नारियल का पानी लगाएं ।फिर इसके बाद बालों पर दस - पंद्रह मिनट तक कभी गरम पानी का तो कभी ठन्डे पानी से भिगोया हवा साफ तेलिया लपेटे ।इससे चेहरा आकर्षक होने के साथ - साथ सिर के बालों के जड़ों में रक्त संचार काफी तेजी से होता है और नारी के केश स्वस्थ बने रहते है ।

  • इसके कुछ देर बाद कुछ आराम करने के पश्चात खटटे दही में मुल्तानी मिट्टी , घुत कामारी का रस एवं धतूरा चूर्ण मिलाकर सिर की अच्छी तरह मालिश करें । फिर कुछ समय बाद नहा लें । बालों में चमक आ जाएगी और धीरे - धीरे बालों का टूटना भी रूक जाएगा ।

  • मजबूत एवं लंबे केश के लिए उचित मात्रा में जडी - बूटियों का भी सेवन लाभप्रद होता है । सप्ताह में एक बार बालों में नीम एवं बेर के पत्तों का रस लगाएं । साथ ही दही में ककोड़े की जड़ का रस एवं काली मिर्ची का चूर्ण मिलाकर थोड़ी देर तक बालों में लगाएं ।यदा - कदा   सूरजमुखी एवं शंखपुष्पी का तेल लगाएं । जैतून के तेल में गंध्य या हरमल जडी का रस एवं  नारियल के पत्तों का रस मिलाकर बालों में कभी - कभी लगाएं । साथ ही स्त्रियों तीन - चार माह तक लगातार अशोकारिष्ट एवं आरोग्यवर्धिनी वाटिका सेवन कर सकती है ।

  • हर्बल रूप से मेहंदी एवं खजूर के पत्तों का रस बालों के लिए कंडीशनर का भी कार्य करते है । इनके यदा - कदा प्रयोग करने से सिर में संक्रमण का भय नहीं रहता है । मेहंदी में टैनिन एवं ग्लोकोसाइड पाए गए है , अतः इनके प्रयोग से जुल्फों को रंगते हुए इन्हें सुंदर बनाया जा सकता है ।

  • जिन स्त्रियों के असमय बाल पकने - सफेद होने का खतरा बन गया है उन्हें अपने भोजन में गाजर , मूली , खीरा , ककडी , पपीता मकोय , रामदान ,आम ,छाछ ,पुदीना , सेव आदी लेने के साथ - साथ आंवला हरड एवं बहेड़ा का चूर्ण ग्रहण करना चाहिए । फिर आम की गुथिलियों से तेल निकालकर उसे बालों पर यदा - कदा नियमित रूप से लगाएं ।

  • सुंदर एवं चमकीले बालों के लिए व्यक्ति को अपने पौष्टिक आहार - विहार पर विशेष ध्यान देना पड़ता है । सिर के बाल काफी संख्या में टूटने  लगे हो उन्हें अच्छे भोजन के साथ - साथ उपचार एवं दवाई की भी जरूरत पड़ती है । सामान्यतः बालों को खूबसूरत बनाने के लिए प्रायः हर आदमी अपने - अपने ढंग से प्रयास करता है , लेकिन फिर भी बालों की विशेष देखभाल संतुलित तरीके से जरूरी है ।

Tuesday, October 23, 2012

फेशियल के महत्व

आपके चेहरे की त्वचा सुंदर, स्वच्छ, चिकनी, कोमल और कातिमय है? अगर हा, तो आप भाग्यवान हैं। लेकिन आपकी त्वचा का यह सौंदर्य सदा ऐसा ही बना रहे इसके लिए देखभाल बहुत जरूरी है। फेशियल एक ऐसा सौंदर्य उपचार है, जो त्वचा की कमनीयता को बरकरार रखने में सहायक होता है।

फेशियल रूखी व सामान्य त्वचा के लिए आदर्श है। फेशियल से रक्त संचार बढ़ता है और त्वचा के अंदर की गंदगी बाहर निकल जाती है। फेशियल मसाज के दौरान दिए जाने वाले स्ट्रोक्स से मृत कोष निकल जाते हैं और नए सेल्स का निर्माण होता है। नियमित फेशियल से चेहरे पर झुर्रिया देर से आती हैं।

जिनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक है उनको पंद्रह दिन में एक बार फेशियल करना अपनी आदत बना लेना चाहिए। उचित सफाई के अभाव में प्रदूषण व मेकअप से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और रोमछिद्र बंद हो जाने से सीबम ऑयल बाहर नहीं निकल पाता। इस कारण एक्ने, मुंहासे और ब्लैक हेड्स जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए फेशियल एक कारगर उपाय है। साधारण फेशियल में कम से कम एक घटा लग जाता है। फेशियल में काफी भिन्नता है, लेकिन स्टेप्स एक जैसे रहते हैं। अंतर प्रोडक्ट में व उनकी प्रॉपर्टीज में होता है।

सौंदर्य विशेषज्ञ एवं नेचर ऐसेंस ब्यूटी प्रोडक्ट की जनरल मैनेजर सुनीता अरोड़ा कहती हैं कि फेशियल एक प्रकार की फेस एक्सरसाइज है, जिसके जरिए त्वचा के डेड सेल को हटाया जाता है। फेशियल कितनी बार किया जाए यह त्वचा और आयु पर निर्भर करता है, जिसके बारे में जानकारी चार्ट में दी गई है।

जितनी प्रकार की त्वचा होती है, उतनी ही प्रकार के फेशियल हैं। त्वचा में जब कुदरती लचीलापन कम हो जाता है तो उसकी क्लीजिंग और पालिशिग जरूरी हो जाती है। यह फेशियल बखूबी करता है, साथ ही यह त्वचा में कसाव भी लाता है। त्वचा खिली-खिली नजर आती है।

फेशियल कैसे करें : 

  • फेशियल में पहले चेहरे की सफाई की जाती है, फिर मालिश।

  • सफाई: फेशियल हमेशा साफ व स्वच्छ त्वचा पर ही किया जाता है। सबसे पहले मेकअप को हटाने के लिए स्किन टोनर का इस्तेमाल करें। फिर क्लींजर से, जिसमें कुछ सॉल्टिक तत्व हो, चेहरे को साफ करें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो गुनगुने पानी या फेशवॉश से चेहरा साफ करें, अगर त्वचा शुष्क है तो ठंडे पानी में कॉटन को भिगोकर चेहरे को पोंछ लें।

  • फेस स्क्त्रब: मृत त्वचा को हटाने के लिए फेस स्क्त्रब का इस्तेमाल करें। स्क्त्रब अपनी त्वचा के अनुरूप ही प्रयोग करें। जैसे रूखी त्वचा के लिए मॉइश्चरयुक्त स्क्त्रब होना चाहिए।

  • फेशियल मसाज: अगर त्वचा को मसाज की जरूरत है तो फेशियल मसाज करें। अगर जरूरत नहीं है तो मॉइश्चराइजिंग करें। मॉइश्चराइजिंग में सिर्फ मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। अगर मसाज करनी हो तो उसके लिए क्त्रीम का चयन अपनी त्वचा को ध्यान में रखकर ही करें। अगर आपकी त्वचा सामान्य है तो ऑल परपज क्त्रीम, शुष्क है तो विटामिन प्रोटेक्शन क्त्रीम और अगर त्वचा तैलीय है तो ऑयल फ्री क्त्रीम या लोशन का प्रयोग करें।मसाज हमेशा अंदर से बाहर व नीचे से ऊपर की ओर ही करें। आखों के आसपास की त्वचा अत्यंत कोमल होती है इसलिए यहा दबाव डाले बिना ही क्त्रीम लगाएं। मालिश दस से पंद्रह मिनट तक की जानी चाहिए। चेहरे पर जहा सूजन हो उन प्वाइंट्स को हल्के हाथों से दबाते हुए नीचे की दिशा में मालिश करें ताकि उन प्वाइंट्स में एकत्रित पानी धीरे-धीरे नीचे की ओर चला जाए। अगर चेहरे पर फालतू क्त्रीम बच जाए तो उसे कॉटन से पोंछ दें।

  • स्टीम: स्टीम उस त्वचा पर देते हैं, जिसमें एक्ने हो या जिसके रोमछिद्र बंद हों, क्योंकि भाप लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और त्वचा को फेसपैक का पूरा लाभ मिलता है। हर त्वचा को फेशियल स्टीम की जरूरत नहीं होती।

  • फेसपैक: मसाज के बाद चेहरे को साफ करके पैक लगाते हैं। फेसपैक अलग-अलग त्वचा पर अलग-अलग इस्तेमाल करें। फेसपैक कितनी देर तक फेस पर लगा रहे यह आपकी त्वचा व फेसपैक की किस्म पर निर्भर करता है।

  • मुख्य बात यह है कि फेसपैक सूख जाना चाहिए। इसके बाद ठंडे पानी में स्किन टोनर डालकर एक तौलिया उसमें भिगोकर चेहरे पर रखते हैं। फेस साफ करने के बाद अपनी स्किन के मुताबिक कोई स्किन प्रोटेक्टर यानी सन ब्लॉक या सनस्क्त्रीन लोशन जरूर लगाएं।

पार्टी मेक अप

पार्टी मेक अप में भी कई तरह के मेक अप आते है , जैसे डे पार्टी मेक अप , नाइट पार्टी मेक अप . इन दोनों का करने का तरीका तो एक ही जैसा है , बस फर्क है तो रंगों का . दिन में लाईट और रात में डार्क शेड्स फबते है .

मेक अप से पहले क्लींजिंग बहुत जरूरी है . इस से और भी निखर आता है . अगर त्वचा रूखी है , तो क्लींजिग के लिए क्लींजिग मिल्क का इस्तेमाल करें और ओयाली है तो क्लींजर चुनें . इस के बाद चहरे पर टोनर लगा कर 5 मिनट के लिए छोड़ दे , फिर मेक अप शुरू करें .

डे मेक अप :   डे मेक अप तोड़ा सा लाइट होना चाहिए , इसीलिए दिन के समय लाइट शेड्स का ही इस्तेमाल करें . चहरे पर दाग्धाब्बों और आंखों के नीचे के काले घरों को छिपाने के लिए उतने हिस्से पर कंसीलर लगाएं . गर्मी के मोसम में पसीने की समस्या ज्यादा होती है , ख़ासतौरा पर दिन के समय तो आप मेक अप को टिकाए रखने के लिए वाटरप्रूफ मेक अप करें .

कंसीलर के बाद अपनी स्किन टोन से मैच करता वाटरप्रूफ फाउंडेशन लगाएं . इस के बाद बारी आती है आई मेक अप की , तो आप अपनी ड्रेस के कलर से मैच करता आईशेडो लगाएं . दिन के समय शिमर या स्पार्कल आईशैडो का इस्तेमाल न करें . आईशैडों के बाद आईलैनर का सिंगल कोट लगाएं . आप अपनी ड्रेस के कलर से मैच करता आईलाइनर भी लगा सकती है .आईलाइनर के बाद काजल लगाएं . दिन के समय आप लाइट काजल और मसकारे का एक ही कोट लगाएं .

आप लिपलाइनर से होठों को सही रूप दें . अगर होठों पतला है तो आउट लाइनिंग होठों की रेखा के बाहर की तरफ से करें और मोटे है तो अंदर की तरफ से करें .लिपस्टिक में आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें . अगर होठ फटे हो तो लिपस्टिक लगाने से आधा घंटा पहले उन पर लिप बाम लगाए , फिर लिपस्टिक लगाएं . इसके बाद गलों पर वाटरप्रूफ ब्लशर लगाएं अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई रहती है तो क्रीम बेस्ड ब्ल्शऔन लगाएं .

मेक अप के साथ परफेक्ट हेयरस्टाइल भी बहुत जरूरी है . आप साड़ी के साथ डिजाइनर जूडा भी बना सकती है . आप बालों को खुला भी रख सकती है .

नाइट मेक अप  :  नाइट मेक अप में सब से पहले चहरे की क्लींजिंग करें . इस के बाद दागाधाब्बों और डार्क सर्कल्स पर कंसीलर लगाएं . रात के समय नार्मल फाउंडेशन की जगह शिमर वाला फाउंडेशन भी लगाया जा सकता है .

यह देखने में अच्छा लगता है . रात में डार्क शेड्स का आईशैडो लगाएं . उस के साथ हाईलाईटर का भी इस्तेमाल कर लें . आईलिड के ऊपर वाले हिस्से यानी आईब्रो के नीचे वाले हिस्से पर कोपर , सिल्वर ,ब्लू ,ग्रीन जैसे शेड्स का इस्तेमाल करें आप रात के समय आंखों को स्मोकी लुक भी दे सकती है .आप चाहे तो आईलिड पर शिमर वाले आईशाड़ो का इस्तेमाल भी कर सकती है .ग्लोसी लुक पाने के लिए आईशेडो के ऊपर उँगलियों से थोड़ा सा ग्लौस भी लगाएं .

अगर आप शादी जैसे अवसर पर जा रही है , तो आंखों के दोनों बाहरी कानों में स्टोन भी चिपका सकती है . आईलैनर और काजल का डबल कोट लगाएं .रात को लिप मेक अप भी डार्क करें .लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को लिपलाइनर से शेप दें .

नाइट पार्टी में हेयर स्टाईल भी कुछ ख़ास होना चाहिए .इस केलिए आप कोई भी हेयरस्टाइल बना कर उसे ग्लिटर ,स्टर्ड या किसी भी हेयर एक्सेसरीज से सजाए .

Monday, October 22, 2012

वाइट हेयर समस्या के लिए टिप्स

बालों का सफेद होना आम बात है। कई बार कम उम्र के लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं और वे विभिन्न केमिकल्स द्वारा उन्हें रंगकर काले करने का प्रयास करते हैं। केमिकल्स से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, साथ ही अन्य दूसरे साइड इफेक्ट्स भी आ जाते हैं। यहाँ सफेद बालों हेतु घरेलू नुस्खे से उपचार की जानकारी इस प्रकार है-

सफेद बालों हेतु घरेलू खिजाब

पिसी हुई सूखी मेहँदी एक कप, कॉफी पावडर पिसा हुआ 1 चम्मच, दही 1 चम्मच, नीबू का रस 1 चम्मच, पिसा कत्था 1 चम्मच, ब्राह्मी बूटी का चूर्ण 1 चम्मच, आँवला चूर्ण 1 चम्मच और सूखे पोदीने का चूर्ण 1 चम्मच। इतनी मात्रा एक बार प्रयोग करने की है। इसे एक सप्ताह में एक बार या दो सप्ताह में एक बार अवकाश के दिन प्रयोग करना चाहिए।

सभी सामग्री पर्याप्त मात्रा में पानी लेकर भिगो दें और दो घण्टे तक रखा रहने दें। पानी इतना लें कि लेप गाढ़ा रहे, ताकि बालों में लगा रह सके। यदि बालों में रंग न लाना हो तो इस नुस्खे से कॉफी और कत्था हटा दें। पानी में दो घण्टे तक गलाने के बाद इस लेप को सिर के बालों में खूब अच्छी तरह, जड़ों तक लगाएँ और घण्टेभर तक सूखने दें।

इसके बाद बालों को पानी से धो डालें। बालों को धोने के लिए किसी भी प्रकार के साबुन का प्रयोग न करके, खेत या बाग की साफ मिट्टी, जो कि गहराई से ली गई हो, पानी में गलाकर, कपड़े से पानी छानकर, इस पानी से बालों को धोना चाहिए। मिट्टी के पानी से बाल धोने पर एक-एक बाल खिल जाता है जैसे शैम्पू से धोए हों।

लाभ :   इस नुस्खे का प्रति सप्ताह प्रयोग करने से जहाँ बाल सुन्दर व मजबूत रहते हैं, वहीं सिर दर्द, अनिद्रा, शरीर की अतिरिक्त गर्मी, आँखों की जलन आदि व्याधियाँ दूर होती हैं। जिनके बाल अधपके होंगे वे इस नुस्खे के प्रयोग से काले दिखाई देंगे। खिजाब (हेयर डाई) लगाने की अपेक्षा इस नुस्खे का प्रयोग करना श्रेष्ठ है, क्योंकि खिजाब में जो केमिकल्स होते हैं, वे त्वचा पर बुरा असर करते हैं और रहे-सहे काले बाल भी सफेद हो जाते हैं। इस नुस्खे के सेवन से ऐसा कोई दुष्परिणाम नहीं होता।

  •  आमलकी रसायन आधा चम्मच प्रतिदिन सेवन करने से बाल प्राकृतिक रूप से जड़ से काले हो जाते हैं।

  • एक छोटी कटोरी मेहँदी पावडर लें, इसमें दो बड़े चम्मच चाय का पानी, दो चम्मच आँवला पावडर, शिकाकाई व रीठा पावडर, एक चम्मच नीबू का रस, दो चम्मच दही, एक अंडा (जो अंडा न लेना चाहें वे न लें), आधा चम्मच नारियल तेल व थोड़ा-सा कत्था। यह सामग्री लोहे की कड़ाही में रात को भिगो दें। सुबह हाथों में दस्ताने पहनकर बालों में लगाएँ, त्वचा को बचाएँ, ताकि रंग न लगने पाए। दो घंटे बाद धो लें। यह आयुर्वेदिक खिजाब है, इससे बाल काले होंगे, लेकिन इन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।

  •  सफेद बालों को कभी भी उखाड़ें नहीं, ऐसा करने से ये ज्यादा संख्या में बढ़ते हैं। सफेद बाल निकालना हों तो कैंची से काट दें या उन्हें काला करने वाला उपाय अपनाएँ।

  •  त्रिफला, नील, लोहे का बुरादा- तीनों 1-1 चम्मच लेकर भृंगराज पौधे के रस में डालकर रात को लोहे की कड़ाही में रख दें। प्रातः इसे बालों में लगाकर, सूख जाने के बाद धो डालें।

  • जपा (जवाकुसुम या जास्बंद) के फूल और आँवला, एक साथ कूट-पीसकर लुगदी बनाकर, इसमें बराबर वजन में लौह चूर्ण मिलाकर पीस लें। इसे बालों में लगाकर सूखने के बाद धो डालें।

  •  रात को सोते समय नाक में दोनों तरफ षडबिन्दु तेल की 2-2 बूँद नियमित रूप से टपकाते रहें।


ये सभी प्रयोग धीरे-धीरे बालों को काला करने वाले हैं। कोई भी एक प्रयोग लगातार 5-6 माह तक करते रहें। षडबिन्दु तेल का प्रयोग अन्य प्रयोग करते हुए भी कर सकते हैं।

सुंदर आंखों के लिए सुझाव

खूबसूरत आंखें किसी भी व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं । वैसे तो कई लोगों की आंखें कुदरती तौर पर आकर्षक होती हैं लेकिन यदि ऐसा नहीं भी है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आंखों का स्वस्थ होना सुंदर होने से ज्यादा जरूरी है। 

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं और इनकी सही ढंग से देखभाल अत्यंत आवश्यक है। आज जब अधिकतर युवतियां कम्प्यूटर से रूबरू हैं और रोजाना एक भागमभाग भरी जिंदगी से गुजर रही हैं। ऐसे में आंखों की ओर पर्याप्त ध्यान देना निहायत जरूरी है। प्रस्तुत है आंखों की देखभाल संबंधी कुछ टिप्स ,जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों को नया लुक दे सकती हैं।

cucumber eye treatment

  • आंखों की सुंदरता बनाए रखने और हमेशा तरोताजा रहने के लिए नींद सबसे जरूरी है। भरपूर नींद न केवल आपकी आंखों में चमक बनाए रखेगी वरन आपको भी दिनभर तरोताजा रखेगी।

  • आमतौर पर देखा गया है कि अत्यधिक काम की वजह से या तनाव के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती, इससे आंखें लाल हो जाती हैं और थकी हुई लगने लगती हैं। आंखों को तरोताजा रखने के लिए गुलाब जल में रुई भिगोकर आंखों पर रखें। कुछ देर बाद ठंडे पानी के छींटे आंखों पर डालें। ऐसा करने से आंखों को बहुत आराम मिलेगा।

  •  आंखों को ठंडक प्रदान करने के लिए खीरे के गोल टुकड़े काटकर आंखों पर दस मिनट के लिए रखें फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें।

  •  आंखों के नीचे पड़े काले धब्बों से राहत पाने के लिए आलू को कद्दूकस करके काले घेरों पर लगाएं। आधे घंटे बाद पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। 

  •  एक कप गुनगुने पानी में एक टी स्पून नमक मिलाकर दो छोटे कॉटन पैड डुबोकर हल्के निचोड़ें और आंखों पर रखें, जब तक कि पैड ठंडे न हो जाएं। इसके बाद ठंडे पानी से आंखें धो लें, इससे आंखों की सूजन कम हो जाएगी। 

  • आंखों के आसपास की त्वचा बहुत ही नाजुक और पतली होती है और इसकी विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। इसके लिए आलू का रस और दूध मिलाकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। रुई में भिगोकर करीब दस मिनट तक आंखों पर रखें। ठंडे पानी से आंखें धो लें। 

  • किसी बादामयुक्त क्रीम से आंखों की हल्के हाथों से गोलाई में मालिश करें। 

  •  आंखों की चमक बढ़ाने के लिए बाहरी नुस्खों के साथ ही जरूरी है कि आप विटामिन 'ए' से भरपूर आहार लें|


ये छोटी-छोटी बातें अपनाकर आप बना सकती हैं अपनी आंखों को और भी खूबसूरत...। फिर जब आपकी आंखें होंगी झील सी तो कौन इनमें डूबना नहीं चाहेगा।

पाँच मिनट ब्यूटी टिप्स


  • SkinCareBeautyTipsशहद का लेप चेहरे और गले पर करें। जब यह सूखकर कुछ चिपचिपा हो जाए तो उंगलियों के पोरों से चेहरे की मसाज करें। पूरी तरह सूख जाने पर गरम पानी से साफ करके ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा में कसाव आएगा व चमकदार बनेगी। त्वचा के रूखेपन और अधिक तैलीयपन से भी आपको यह निजात दिलाएगा।

  •  दो चम्मच सोयाबीन का आटा, एक बड़ा चम्मच दही व शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं तथा इस मिश्रण को कुछ देर चेहरे पर लगाकर चेहरा धो लें। इससे त्वचा में कसावट आती है।

  • बादाम, गुलाब के फूल, चिरौंजी और पिसा जायफल रात को दूध में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर इसका उबटन लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं और त्वचा कांतिमय बनती है।

  • धूप में अक्सर हमारी त्वचा झुलस जाती है और काली पड़ जाती है। त्वचा के रंग को पूर्ववत करने के लिए आम के पत्ते, जामुन, दारूहल्दी, गुड़ और हल्दी की बराबर मात्रा मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर पूरे शरीर पर लगाएं। कुछ समय रखने के बाद स्नान कर लें। इस लेप से त्वचा की रंगत निखरती है। 

  • नीम की पत्तियां, गुलाब की पत्तियां, गेंदे का फूल सभी को एक कटोरी पानी में उबालें तथा इस रस को चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासे निकलना बंद हो जाते हैं। 



  •  चंदन, गुलाब जल, पोदीने का रस एवं अंगूर का रस मिलाकर पेस्ट पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक से चेहरे की झुर्रियां मिटती हैं।


Friday, October 19, 2012

8 युक्तियाँ तेल त्वचा को नियंत्रित

तैलीय त्‍वचा की केयर करना बहुत ही जरुरी है क्‍योंकि इसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है। आजकल बाजार में ऑयली स्‍किन के‍ लिए बहुत तरह की क्रीम मिलती हैं पर वह सभी बेकार होती हैं या फिर मेहगीं होती हैं। क्‍या आपको पता है कि आपकी खुद की रसोईं में ही इतनी सारी चीज़े छुपी हुई हैं कि आपको बाजार जा कर क्रीम खरीदने की जरुरत ही नहीं है। अगर आप अपनी त्‍वचा से परेशान हो चुकी हैं तो अपनाएं यह उपाय -

tipsforoilyskin


चेहरे से ऑयल कंट्रोल करें-

1.दिन में अपने चेहरे को किसी हल्‍के साबुन या फेसवॉश से जरुर धोएं। चेहरे को साफ करने के लिए कोई हर्बल स्‍क्रब लें।

2.चेहरे की सफाई करने के लिए एस्‍ट्रिजेंट लोशन का उपयोग करें। रुई को उसमें डुबो कर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।

3.चेहरे पर तेल रहित मॉस्‍चोराइज़र लगाएं यह अधिक साबुन और एस्ट्रिजेंट का असर कम करने में सहायक है। वरना चेहरा रुखा लगने लगेगा। जब चेहरे पर मॉस्‍चोराइज़र लगाएं तो बचा हुआ मॉस्‍चोराइज़र टिशू पेपर से पोंछ दें।

4.खीरे के रस में कुछ बूंदे नींबू की मिला कर चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और उसे ठंडे पानी से धो लें।

5.चेहरे पर अंडे का सफेद भाग लगाएं और थोड़ी देर के बाद जब वह सूख जाए तो उसे बेसन के आंटे से साफ कर लें।

6.चेहरे से अधिक तेल को कम करने के लिए गुलाब जल और पुदीने का रस मिला कर लगाएं।

7.वही क्रीम या लोशन लगाएं जो केवल ऑयली त्‍वचा के लिए ही बनाया गया हो।

8.सेब और नींबू का रस एक मात्रा में मिलाएं और इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक के लिए लगाएं। यह आपकी त्‍वचा को बिल्‍कुल निखार देगा।

Thursday, October 18, 2012

त्वचा लाड़ प्यार के लिए सुझाव

हमारी प्रतिदिन की भाग दौड़ और बढ़ती उम्र का असर हमारे सौंदर्य पर भी पड़ता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि तनाव या भागदौड़ के कारण लोग समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं।
 ऐसे में उम्र के असर को बे‍असर करने के लिए हम सभी ऐसे उपाय ढूंढते हैं, जो आसान भी हों और सुरक्षित भी। महीने में एक बार पार्लर जाना, सौंदर्य के लिए पर्याप्त नहीं। सौंदर्य निखार के लिए सबसे अच्छा उपाय है, ऐसे आहार का सेवन जिनसे झुर्रियां देर से पड़ें। आइये हम आपको ऐसे ही कुछ फलों के नाम बतायें जो आपके स्वास्‍थ्‍य के लिए ही नहीं, आपकी त्वचा के लिए भी अच्छे हैं।



भूले–बिसरे फल:

जब हम फलों की बात करते हैं तो सिर्फ सेब या केले का नाम हमें याद आता है। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि ताज़ा फलों में भी पोषक तत्वे होते हैं। मैक्स अस्पताल की मुख्य आहार विशेषज्ञ‘ डा रितिका सामद्दार’ के अनुसार, दिन में एक फल खाना आपकी त्वचा के लिए अच्छा है।
 खट्टे फल:खट्टे फल जैसे नीबू, संतरे, कीनू, चकोतरा का सेवन अधिक मात्रा में करें क्योंकि इनमें विटामिन सी होती है। विटामिन सी के सेवन से झुर्रियां देर से पड़ती हैं।रंग-बिरंगे आहार:
मैक्स हैल्थकेयर की मुख्य आहार विशेषज्ञ डा रितिका समद्दार का कहना है कि इन्द्रधनूषी अवधारणा हमें यह याद दिलाती है कि हमें सफेद जंक फूड नहीं खाने चाहिए। झुर्रियों के असर को बेअसर करने के लिए ब्लूबेरी, ब्लैकबेरीज़, चेरी, लाल और बैंगनी रंग के अंगूर, बैंगनी गोभी का सेवन करें।

फलों के रेशे:
एवोकैडो, अमरूद, खूबानी, अंजीर और करौंदे जैसे फलों में फाइबर अधिक मात्रा में होती है और ऐसे फलों को बिना छिलका उतारे ही खायें। त्वचा निखार के लिए इससे सरल और सुरक्षित उपाय क्यां हो सकता है।

अंधेरे होंठ से छुटकारा मिल रहा है

खूबसूरत होंठ किसी भी चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इसलिए इनकी पहचान को हमें यूं नहीं जाने देना चाहिये और यह हमेशा गुलाबी बने रहें इसके लिए प्रयत्‍न करते रहना चाहिये। कॉफी और चाय होंठों को डार्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हां दिन भर मं एक या दो कप पीने से कोई फरक नहीं पड़ता पर यदि मात्रा थोडी ज्‍यादा हो जाए तो निश्‍चित फरक पड़ेगा। इसके अलावा स्‍मोकिंग, एलर्जी, होंठ को बार बार चाटना भी आपके होंठों को डार्क बना सकते हैं।



क्‍या है उपचार -

1.सुबह ब्रश करने के बाद अपने उसी ब्रश से होंठ पर से मृत कोशिका को हटाने का प्रयास करें। इससे डेड सेल साफ हो जाएगीं और नई त्‍वचा आ जाएगी, जिससे होंठ गुलाबी लगने लगेगें।

2.इसके बाद रोज रात को सोने से पहले अपने होंठों पर वैसलीन या नींबू का रस लगा कर सोएं। आपको एसपीएफ 15 वेल्‍यू वाला लिप बाल्‍म लगाना चाहिये और साथ ही दिन भर में 8 ग्‍लास पानी जरुर पीना चाहिये। केवल इतना ही करिये और अपने होंठों पर इसका असर देखिए।

lips13.डार्क लिप का कारण पौष्‍टिक आहार न करना भी होता है। इसलिए अपने आहार में आज से ही फल लेना शुरु कर दें। इसके साथ ही 6 खजूरों को कप में डाल दें और ऊपर से गरम पानी डाल कर आधा घंटा भिगो कर रख दें। इस घोल को हफ्ते में कई बार पीने से शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन बढता है जिससे होंठ गुलाबी हो जाते हैं।

4.जब भी लिपस्टिक लगाएं तो सबसे पहले कंसीलर लगाएं और फिर उसके ऊपर से लिपस्टिक लगाएं। इससे आप अच्‍छी भी लगेगीं और साथ में आपके होंठ काले भी नहीं लगेगें। इसके अलावा कभी भी एक्‍सपायर हो चुकी या फिर पुरानी लिपस्‍टिक न लगाएं।

5.अगर आप स्‍मोकिंग करती हैं तो आज से ही छोड़ दें। क्‍योंकि निकोटीन अपने दाग से आपके होंठों को बार-बार काला करता रहता है। अगर आप स्‍मोकिंग छोड देगीं तो यह दाग कुछ ही दिनों में चले जाएगें।


Thursday, October 11, 2012

मक्खन के साथ चिकनी त्वचा

घर के बाहर सर्द मोसम और घर के अंदर ब्लोअर की गरमी के बीच आखिर त्वचा मुलायम और आकर्षक कैसे बनी रहे ? कुछ बूटी  ट्रिक्स आपके लिए  ---------

facemoisturizer1मैक्सिमम माइस्च्रैजर 

ज्यादातर हम सभी को सर्दियों में अधिक माइस्चराइजर चाहिए । सर्दियों की ठंडी और शुष्क हवाएं त्वचा में मैजूद पानी और तेल का स्तर काफी कम कर  देती है । इससे चहरे और खुले अंगों पर झुरिया दिखने लगती है । एसे में प्योर क्रीम क्लींजर से चेहरा धोए । फोमिंग फार्मूलावाले क्लींजर की तुलाने में यह फेस को कम ड्राई करता है । सर्दी की सुबह क्लींजर से चेहरा न धोए । इसकी जगह माइस्चराइजर में थोड़ा सा गुनगुना पानी मिला कर चेहरे लगाए और टिश्यु से एक्स्ट्रा क्रीम पोछ दे । उसके बाद रिच माइस्चराइजर क्रीम लगाए , जिसमे खासतोर पर फैटी एसिड , क्रीम , विटामिन ई आइल जैसे तत्व हो ।

हेर्बल एक्स्फोलिएशन   

सर्दियों में अगर आप चेहरे में एक बार बारीक ग्रेन्यूल्स युक्त स्क्रुब का प्रयोग करती है , तो चेहरे की त्वचा डेड सेल्स से मुक्त रहेगी । इससे स्किन साप्ट और समूद दिखाई देगी । herbalध्यान रहे कि एक्स्फोलिएशन क्रीम में इतने कड़े दरदरे दाने नहीं होने चाहिए , जिससे चेहरा ही छिल जाए । इससे चेहरा जरूरत से ज्यादा रूख हो जाता है । चहरे से किसी भूरे और काले दाग को हटाने के लिए कि सी ख़ास स्क्रब की जगह लैक्टिक एसिड या एवोकैड़ो व स्ट्राबेरी युक्त माइश्चाराइजर का इस्तामाल करे ।यह त्वचा कि मृत कोशिकाओं को खुदबखुद निकाल कर त्वचा में नमी प्रदान करेगा और सरदी के मैसम में भी त्वचा जवां दिखने लगेगी ।

हाट एंड वार्म आइल       

ठिठुरती ठंड में गुनगुने पानी से नहाना किसे अच्छा नहीं लगता ? लेकिन नहाना और भी मजेदार हो सकता है । अगर आप गुनगुने तेल से बाडी oliveoilमसाज करें और 1 घंटे बाद नहाए । रेडीमेड और होममेड बाडी आइल दोनों ही फायदेमंद है । ब्यूटी एक्सपर्ट बादाम और आलिव आयल को मिक्स करके बाडी आयल कि तरह इस्तमाल करने की सलाई देते है ।खुश्बूराहित इस पौष्टिक तेल से अधिक पाने के लिए इसमें कुछ असेंशियल आयल कि बूँदें भी दाल सकती है । सूर्यमुखी के तेल में विटमिन ई कि अच्छी मात्रा होती है । इसमें लेवेंडर , रोज या चन्दन असेंशियल आइल मिक्स कर सकती है । वैसे ग्रेप आइल को बेस्ट माना जाता है । यह तेल त्वचा की चमक को बरकरार रखता है । सनबर्न और मुंहासों के दाग - धब्बे भी दूर करने में मदद करता है । पिपरमिंट आइल की खुशबू से मन रिलेक्स होता है ।सर दर्द और जुकाम भी दूर होता है । इसे आप सिर के मालिश्वाले तेल में कुछ बूंद मिलाकर इस्तेमाल कर सकती है । युकिलिप्ट्स आइल बुखार , फ्लू और जुकाम में उपयोगी है । डेड और बाडी आइल को गुनगुना गरम करके प्रयोग करे । अनिद्रा , हाइपरटेंशन और डिप्रेशन की समस्या हो , तो मसाज जरूरी है  । हप्ते में कम से कम 1 घंटे तक मालिश कराए । जोड़ों की लचक बढेगी ।मांसपेशियों में एंठन दूर होगी । पाचन क्रिया दुरूस्त रहेगी और योनेछ में भी फर्क महसूस होगा ।

 टी मास्क   

अक्सर ज्यादा ठंडी हवाओंम से गाल फटने के कारण लाल हो जाते  है । महिलाएं लाल गाल को बढ़िया सेहत का संकेत मानती है । कैमोमाइल टी उबालें ।  एक घंटे के बाद इसे womanwithteabagsonhereyesठंडा करके फ्रिज में रखे । इस पानी में छोटा धुला तैलिया हुबाएं और निचोड़ लें । इसे साफ चेहरे पर तब tak रखें जब तक कि कपड़ा सामान्य तापमान पर ना आ जाए । इससे चेहरे कि लालिमा दूर होगी ।

स्वीट एनेर्जी  

आपको अपनी डाईट से पूरी तरह से मीठा निकालने कि जरूरत नहीं है  । मीठे से ग्लूकोज मिलता है । ग्लूकोज से दिमाक फुर्तीला रहता है । सर्दियों में सुस्ती महसूस नहीं होती और थकान भी कम होती  है । पर स्वीट कैडी , रेगुलर सोडा स्टार्च युक्त खाना जैसे वाइट ब्रेड , मैदा , चावल , या पास्ता ना खाए । मीठे के लिए शहद , दूध की बनी मिठाईया , खजूर या अंजीर जैसे सूखे फल खाए ।

नेक क्रीम 

ज्यादातर महिलाएं गर्दन पर क्रीम लगाना जरूरी है । नहीं समझती |नतीजा , गर्दन , और चहरे के रंग में अंतर दिखने लगता है और झुरिया भी जल्दी पड़ने लगती है ।एक्सपर्ट youthfulneckमानते है कि गर्दन की त्वचा चहरे कि त्वचा से ज्यादा सेंसिटिव होती है । इसीलिए ब्लीच क्रीम या फेस पैक को गरदन पर चेहरे की तुलाने में कम देर के लिए लगाया जाता है । जब भी चेहरे पर फेस क्रीम लगाए गरदन पर भी ऊपर की और स्ट्रोक्स देते हुए हल्की मालिश के साथ क्रीम लगाना ना भूलें ।

fatburningfoodsगुड फैट

खाने से तेल बिलकुल ही नदारद ना करे । इससे आपकी स्किन ड्राई दिखायी देगी । सेचुरेटेड फैट खाने  से परहेज करें , यह प्राइड फूड में ज्यादा होता है । मछली , अखरोट से मिलनेवाले ओमेगा 3 फैटी एसिड और आलिव से मिलनेवाले मोनोसेचुरेटेड फैट से त्वचा में नमी का स्तर बेह्तार होता है व् कडकती सर्दी में भी त्वचा मुलायम रहती है ।

ब्यूटी स्लीप 

सोने से सोंदर्य का गहरा ताल्लुक है । अच्छी नींद खूबसूरत त्वचा के लिए वाकई जरूरी है ।आप जैसे ही सोती है , त्वचा की कोशिकाएं खुदबखुद रिपेअर होती है । त्वचा का beautysleepरूखापन दूर होता है ।चेहरे पर लगाए गए माइस्च्रराइजर या नाइट क्रीम त्वचा में गहराई तक पहुँच कर असर करते करते है ।रोमछिद्र अपनी आरामदायक स्थिति में आते है और बाडी लोशन भी अच्छी तरह से अपना काम स्किन टोन के मुताबिक़ बढ़िया क्रीम लगाने की सलाह देते है ।

डे एंड नाइट

DayCreamandNightCreamडे एंड नाइट क्रीम अलग - अलग इस्तमाल करें । डे क्रीम में एसपीएक होता है , जो सूर्य की तेज किरणों से त्वचा को को प्रभावित नहीं होने देता और नाइट क्रीम में स्किन रिपे अरिंग के गुण होते है ।  इससे दिन भर पर्यावरण से प्रभावित त्वचा रात में पुन्ज्रीविता हो उठती है ।  नाइट क्रीम खरीदते समय ध्यान रखे की इस क्रीम की बनावट बाम की तरह हो , जिसे त्वचा पर लगाने पर चेहरा चिकना महसूस हो । इसकी महक काफी हल्की हो और इसमें असेंशियल आयल जरूर हो । यह विटामिन और ख़ास पोष्टिकता से भरपूर हो । त्वचा पर इस क्रीम  प्रभाव रातोंरात होता है और सुबह स्किन फ्रेश दिखती है । डे क्रीम हल्की होती है और इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है , जो त्वचा में नमी का संतुलन सही रखती है और चेहरे पर मुंझासे वा रैशोज जैसी समस्याएं नहीं होती ।

स्वस्थ बालों के लिए 14 सुझाव दिए

बाल रूखे हो  या मुलायम , हर तरह के बालों के साथ कोई ना कोई समस्या तो आती ही है । ऐसे में जरूरत है इसके पीछे छुपे कारण जानने की और समस्या सुलझाने की ।

  • बालों को कभी भी जड़ से सर तक ना सुलझाए । इससे उलझे बाल नीचे तक टूटेंगे । ब्लों ड्राई करने से बाल कुछ बेहतर बनेंगे , लेकिन बालों को ड्राई करने से पहले एक - एक लट को सुलझाना बेहद जरूरी है । बालों में स्टेलिंग प्रोडक्ट लगाए और अपने आप ही सूखने दे ।

  • पोस्ट शावर कंडीशनर इस्तमाल करे । इनके इस्तेमाल से बाल एकदम सुलझ कर मुलायम हो जाते है ।बालों में जेल लगाने  से बाल रूखे होते है , इसीलिए चाहे , तो बालों में हेअर स्पा का प्रयोग करे ।

  • बालों का पतला होना या जड़ना हार्मोनल बदलावों के कारण भी होता है । लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नहीं हे की पतले होते बालों के लिए कुछ भी ना  किया जाए  ।

  • बालों  के लिए समय निकाले । बालों में रोलर्स , लगाए ,इससे बाल हेवी दिखेगे । साथ ही बालों में नियम से शाम्पू करे , जिससे बाल साफ रहे और बढ़ भी सखे

  • beautyhair

  • बालों के सिरों से दोमुंडे हो जाने पर बाल सिरों से एकदम बजाना हो जाते है । ऐसे में बालों को नीचे से कटवा देना चाहिए । बालों में जरूरत से ज्यादा हीट स्टेलिंग कराने से यह समस्या आ सकती है और बाल काफी हद तक खराब भी हो सकते है । इसके साथ ही गीले बालों को सुलझाने से भी बालों को काफी नुकसान पहुंच सकता है  , इसलिए यह जरूरी है  की  बालों की रेगुलर कंडीशनिंग की जाए ।

  • कंडीशनर पहले बालों के सिरों पर लगाए और जब्ब होने दे , फिर बाकी के बालों में लगाए ।

  • डैमेज बालों को कंडीशन करे । इससे बाल तुरंत ठीक नहीं होंगे , लेकिन बालों में मजबूती जरूर आएगी । स्टाइलिंग पोमेड प्रयोग में लाए ।

  • आपके बालों को नमी की जरूरत है । अकसर बालों का रंग हल्का करते वक्त इस्तमाल किए गए ब्लीच के कारण भी बाल रूखे व कड़े हो जाते  है ।

  • बालों का लुक बदलने में कोइ इर्ज नहीं है । फिर भी बालों को गहरा रंग करने से ज्यादा नुक्सान बालों का रंग हलका करनेवाला ब्लीच पहुंचाता है , जिससे बालों से नमी एकदम ख़त्म हो जाती है ।

  • बालों में हेअर कार्लिंग आयन का प्रयोग करे , लेकिन इन्हें बालों में फिराती तहे । एक ही जगह पर बहुत देर तक करने से बाल टूट सकते है । बाद में कंडीशनर इस्तमाल में लाए ।

  • सर्दियों में ज्यादातर डेंड्राफ  होने की आशंका होती है । जरूरत से ज्यादा हेआर स्टाइलिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी स्कैल्प ड्राई हो जाता है और रूसी की समस्या हो जाती है । इसलिए सर्दियों में इस तरह के स्टाइलिंग जेल जैसे हेअर प्रोडक्ट नाही प्रयोग करे , तो बेह्तार है ।

  • नींबू और सिरका या अंडे और आलिव आयल का भी पैक 20 मिनट तक लगा कर हर्बल शाम्पू से धोएं ।

  • नारियल का तेल , आलिव आयल और बादाम के तेल को मिला कर , गुनगुना करके बालों की जड़ों पर मालिश करें और गरम पानी से नीचोड़े तैलीए से सिर को लपेटे । एक घंटेके बाद या अगले दिन बालों को हेर्बल शाम्पू से धो ले ।

  • सुपर स्मूद हेअर के लिए मेथी दाने को पाउडर को रात भर भिगो कर सुबह ग्रैंड करके बालों में लगाए और बालों को धोले । अगर आपको चिपचिपा महसूस होता हो , तो हेर्बल शम्पू से एक बार वाश कर ले । मेथी , नींबू का रस , आंवला पाउडर दही मिला कर भी डेंड्राफ फ्री हेअर करने के लिए हेअर पैक लगाए और हेर्बल शैंपू से वाश कर ले ।


 

Wednesday, October 10, 2012

बालों के लिए खायें कुछ खास

बालों को ऊपर से ही नही अन्दर से भी मजबूती की आवश्यकता होती है । बालों की मजबूती निर्भर करती है । आपके खान - पान पर , इसलिए जरुरी है की अपने भोजन में पोषक तत्व शामिल करे ।

कदूद के बीज 

अच्छी साज - संभाल और आयलिंग के बावजूद भी बालों की ग्रोथ ठीक से न हो रही हो तो जरूर इसका ताल्लुक आपकी खुराक में जिंक की कमी से हो सकता हे ।जिंक डैन्डरफ से मुकाबला करने और ड्राइनेस दूर करने में बेहद सक्षम होता है । अपने भोजन में कददू के बीज शामिल करे , जो जिंक में समृद्ध स्रोत है ।

brunette long healthy female hair

खजूर 

खजूर आयरन से भरपूर होते है । आयरन की कमी से बालों के टूटने , झड़ने की समस्या हो सकती है । बालों की मजबूती के लिए संचित मात्रा में खजूर , किशमिश , जामुन , आंवला और हरी पत्तेदार सब्जियों का नियमित सेवन करे ।

बादाम 

बादाम में शक्तिशाली एंटी आक्सीडेट विटामिन - ई प्रचूर मात्रा में पाया जाता है । स्ट्रेस , पाल्यूशन और अल्ट्रावायलेट किरणों से बाइ बालों  होने वाले फ्री रेडिकल डैमेज से बादाम बेहतरीन तरीके से बचा सकता है । इनके सेवन से खोपड़ी में ब्लड सर्कुलेशन भी सही होते है ।

मछली 

मछली प्रोटीन के सबसे हैल्दी स्रोतों में शुमार है । इससे हैर सेल्स की ग्रोथ के लिए आवश्यक अमीनो एसिड्स मिलता है । मचिलियो में ओमेगा - 3 प्रचुर मात्रा में मिलता है जो बालों को न सिर्फ स्मूद और बाउंसी बनाता है बल्कि रूखेपन से भी बचता है । आपको फिश आयल सप्लीमेंट का सेवन कर सकती है ।

अमरूद 

अमरूदों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है । यह बालों को दोमूहा होने से बचाता है । अमरूद , आयरन के अवशोषण में भी सहायक होता है , जो बालों की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण न्यूट्रीएंट है ।

 सोयाबीन 

इसमें एक ख़ास अमीनो अम्ल लाइजीन पाया जाता है , जो शरीर में सभी प्रकार के प्रोटींस के लिए जरूरी बिल्डिंग ब्लांक है । लाइजीन से फेरिटिन की उत्पत्ति भी होती है , जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है ।

पानी  

हमारे हर बाल का चैथाई हिस्सा पानी होता है अगर आप समुचित मात्रा में पानी नहीं पीएंगी  तो बालों की सिरे टूटने लगेंगे और बाल रूखे - सूखे हो जाएंगे । इसीलिए जरूरी हे की रोजाना कम से कम् दस गिलास पानी जरूरी पीए ।

अंडा / एग 

अंडा सल्फर का महत्वपूर्ण स्रोत है । सल्फर युक्त भोजन करने से बाल बेहद सुंदर और स्वस्त हो जाते है ।

ध्यान दें :-

  • अगर बाल आयली है तो विटामिन - बी - 6 की कमी है । अगर ड्राई है तो इशोंसियाल फैटी एसिड की कमी है ।

  • अगर बालों का विकास सही नहीं है तो जिंक की कमी है । बाल झडते है तो आयरन , विटामिन - बी - 1 , विटामिन - सी और अमीनो अम्ल लाइजीन की कमी है ।

  • बाल असमय सफेद हो रहे है तो फालिक आम्ल और बायोटीन की कमी है । डेंड्रफ ज्यादा है तो बीटा कैरोटिन , विटामिन - ए और इशोंसियल फैटी एसिड की कमी है ।

आंखों देखभाल युक्तियाँ

आंखों प्रकृति की ऐसी अनमोल नियामत है , जिसके आगे संसार के सारे सुख पिके नजर आते है । चमकदार , बड़ी , काली और हंसती हुई आंखों हर किसी को अपनी aur आकर्षित करती है । चहरे पर सबसे पहले आंखों पर ही नजरे टिकती है । यदी आंखों निस्तेज और थकी - थकी नजर आयेंगी , तो यह चेहरे को सोंदर्य  को घटा देती है । आंखों को स्वस्थ और सुन्दर बनाए रखने के लिए कुछ बातों का विसेष ध्यान रखना आवश्यक है ।

10smokeyeyetips




  • 8 - 10 गिलास पानी रोज पीए ।

  • कम या धुंधली रोशनी में कोई भी बारीक काम जैसे - लिखना - पढ़ना , सिलाई - पढाई आदी बिल्कुल न करे । इन सब कामों के लिए पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए । आंखों का कोई भी काम करते समय बीच में इनहे  विश्राम देना आवश्यक है । थोड़ी - थोड़ी देर बाद पलकों को  झपकाते   रहे ।

  • लेटकर या चलती हुई बस , ट्रेन आदि में बिल्कुल न पढ़े ।

  • धूप , धुआं , ठंडी हवा , तेज रोशनी , धूप - मिट्टी आदि से आंखों को बचाकर रखे ।कही बाहर जाना हो तो धूप का चश्मा और छाते का प्रयोग करे ।

  • टेलीविजन देखते समय कम- से- कम 10 फीट की दूरी आवश्यक रखे ।अँधेरे कमरे में खाभी टीवी न देखे ।हल्का प्रकाश होना आवश्यक है ।

  • प्रतिदिन 7 - 8 घंटे आवश्यक सोना चाहिए ।नींद के अभाव में आंखों के चारों तरफ काले घेरे बन जाते है । आंखों के इर्द - गिर्द की त्वचा लटकी - लटकी सी और झुरीयुक्त हो जाती है ।

  • आंखों के चारों तरफ यदि काले घेरे पड़ गए हो तो कच्चे आलू के तुकडे लेकर उसे आंखों के चारों तरफ रगड़े या आलू के गोल टुकड़े 20 मिनट तक आंखों पर रखकर लेट जाएं । खीरे के गोल टुकड़े आंखों पर रखकर किसी अँधेरे कमरे में लेट रहे ।

  • थकी हुई आंखों पर रूई को ठन्डे गुलाबजल में भिगोकर आंखों पर रखकर लेट जाए ।

  • आंखों की जलन एवं थकावट दूर करने के लिए कैस्टर - आइल आंखों के इर्द - गिर्द हलके हाथों से लगाए ।

  • पैर के तलवों में और सर पर सरसों के तेल की मालिश से भी आंखों को आराम मिलता है ।

  • चाय के पानी में रूई भिगोकर उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे । ठंडा होने पर आंखों पर रखकर लेट जाएं । ये आँखों के काले घेरे हटाने में सहायता करता है ।

  • थोड़ा सा बादाम रोगन लेकर हलके हाथों से आंखों के हर्द - गिर्द लगाए । 20 मिनट बाद रूई से साफ कर दे ।

  • आंखों के इर्द - गिर्द पडी झुरियों को दूर करने के लिए अंडे की सफेदी लगाए । बाहर जाते समय मेकअप करने से पूर्व आंखों के पास पडी लकीरों पर कंसीलर लगा ले और उसके बाद फौन्डेशन लगाए ।

  • प्रातः काल ओस से भीगी घास पर नंगे पैर टडलें । त्रिफला चूर्ण भिगोकर किसी बारीक कपडे से छान लें । इसके पानी से आंखों धोए । इससे आंखों की जलन और थकावट दूर होती है ।

  • सुबह उटकर एक मग लें या बाजार से आई - कप ले आएं । इसमें पानी भरकर दोनों आंखों को बारी - बारी डुबोए ।

Monday, October 8, 2012

गोल्ड - मेटालिक फेशियल

गोल्ड - मेटालिक फेशियल 

goldfacialयह फेशियल ड्राई , नार्मल स्किन के लिए उपयोगी होता है । गोल्ड क्लीन्जर से फेस क्लीन करना चाहिए । इसके बाद डीप क्लींजिंग करके ब्लैक डेड्स - वाइट हेडसे रिमूव कर अस्ट्रिमजन्ट लगाना चाहिए । गोल्ड - मेटालिक पील को गोल्डडस्ट के साथ लगाना चाहिए । डस्ट को प्रोब्लामेटिक एरिया पर लगाना चाहिए । गोल्ड पील 7 से 10  मिनट तक लगी रहने दे । फिर इसे फ्रिकशन मसाज से रिमूव करना चाहिए । इसके बाद हैड्रोस्किन पालिशार से 5 से  7 मिनट तक मसाज करना चाहिए । इस प्रकार का मसाज करते समय वाटर का उपयोग नहीं करना चाहिए । इस जेल को पोछे बिना ही गोल्ड क्रीम से 20 से 25 मिनिट तक मसाज करना चाहिए । यदि स्किन अधिक ड्राई हो , तो स्किन बटर से 5 मिनट मसाज करने के बाद फेस को पोछ कर गोल्ड - मेटलिक जेल लगानी चाहिए । गोल्ड जेल पर गैल्वानिक अथवा अल्ट्रोसोनिक मशीन से 7 मिनट मसाज करना चाहिए । बाद में इसी जेल को हाथ से 5 मिनट मसाज करके स्किन में उतारनी चाहिए । इसके बाद इस पर गोल्डमास्क लगाना चाहिए । गोल्ड - मास्क 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दे । फेस को पोछ कर सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए । इस फेशियल के लिए लगभग 1 1 /2  से 2 घंटे का समय लगता है ।

स्लिवर फेशियल 

सिल्वर फेशियल नार्मल तथा आइली स्किन के लिए उपयोगी होता है । सिल्वर क्लींजिंग से 5 से 7 मिनट मसाज करके फेस क्लीन करना चाहिए । स्क्रब से डीप क्लींजिंग silverfacialकरके ब्लैक डेड्स - वाईट डेड्स रिमूव कर अस्ट्रीजन्ट लगाना चाहिए । सिल्वर पील पाउडर को दही अथवा दूध में 7 से 10 मिनट तक भिगोने के बाद फेस पर लगाइए । पील को 10 मिनट फेस पर रखने के बाद दही अथवा दूध से मसाज करके इसे रिमूव करना चाहिए । इसके बाद फिर सिल्वर जेल लगा कर गैल्वानिक प्लस (+) करंट अथवा अल्ट्रासोनिक मशीन से 7 मिनट तक मसाज करना चाहिए । मशीन से मसाज करते समय साथ - ही - साथ सिल्वर लोशन लगाते रहना चाहिए । इसके बाद सिल्वर जेल से 10 से 15 मिनट मसाज करके सिल्वर पैक लगाना चाहिए । पैक 10 से 15 मिनट रख कर रिमूव करना चाहिए । अंत में सन प्रटेकशन लोशन लगाना चाहिए ।

पर्ल फेशियल 

PearlFacialयह फेशियल नार्मल तथा डेलिकेट स्किन के लिए लाभदायक है । इस फेशियल से ठंडक मिलती है । इस फेशियल में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी प्राडक्ट्स एन्टी - एलाज्रिक होते है । सबसे पहले पर्ल क्लींजर से 5 से 7 मिनट मसाज करके ब्लैक डेड्स - वाईट डेडस रिमूव कर अस्त्रिजन्ट लगाना चाहिए । इसके बाद पर्ल क्रीम से मसाज करना चाहिए । फेशियल स्टेप्स के अनुसार एक बार मसाज करना चाहिए । इसके बाद यह मसाज दूसरी बार करते समय पर्ल्कित में दिए गय आयल से फेस पर मसाज करना चाहिए । मसाज करने के बाद फेस को फोछ कर पर्ल्मास्क लगाना चाहिए । पर्ल्मास्क पोंछ कर सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए ।

भिन्न - भिन्न प्रकार के फेशियल

फ्रूट फेशियल   

सबसे पहले स्किन के प्रकार के अनुसार क्लींजिंग करनी चाहिए । इसके बाद डीप क्लींजिंग करनी चाहिए ।ब्लैक देड्स - वाईट डेड्स रिमूव  कर असट्रिमजन्ट लगाना चाहिए । नारंजी या मोसम्मी का फ्रेश फ्रूट जूस ले कर उसका गैल्वानिक प्लस (+) करंट से 7 मिनिट तक मसाज करना चाहिए । इसके बाद स्किन के प्रकार के अनुसार मसाज करना चाहिए । फिर फ्रूट मास्क लगाना चाहिए । अंत में पैक पोछ कर सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए ।

 fruitfacial2


वेजिटेबल फेशियल

सबसे पहले स्किन के प्रकार के अनुसार फेस को क्लीन करके डीप क्लींजिंग करनी चाहिए । ब्लैक डेड्स - वाईट डेड्स रिमूव कर असट्रिमजन्ट लगाना चाहिए । इसके बाद आलू , ककडी , टमाटर इत्यादी का फ्रेश वेजिटेबल जूस ले कर गैल्वानिक प्लस (+) करंट से 7 मिनट मसाज करना चाहिए । फिर मास्क बनाने केलिए आलू , ककडी और गाजर छील कर उससे स्किन के अनुरूप फेस पैक मिलाना चाहिए । गोजपीस को  रोजवाटर में डुबो कर फेस पर रखना चाहिए और इसके बाद ऊपर बताये अनुसार तैयार किया हुआ फेस पैक 15 से 20 मिनट के लिए रखना चाहिए । फिर वेजिटेबल फेस पैक ले कर फेस पर 5 से 7 मिनट तक रखे । अंत में फेस क्लीन करके सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए ।

 लेमन फेशियल  

सबसे पहले लेमन क्लींजर से फेस को क्लीन करना चाहिए । फिर स्क्रब से डीप क्लींजिंग करके थोड़ी स्टीम दे कर ब्लैक डेड्स - वाइट डेड्स रिमूव करना चाहिए । अब लेमन क्रीम से मसाज करना चाहिए । लेमन क्रीम के साथ थोड़ी मिनट जेल भी ली जा सकती है । यह फेशियल आइली स्किन के लिए होता है । इसलिए 10 से 15 मिनट इससे मसाज करना चाहिए । मसाज करने के बाद लेमन टोनर लगा कर मशीन से हैप्रिक्वमसी देनी चाहिए । हैप्रिक्वमसी मशीन से स्किन में टोनर जाता है और स्किन की आइलिनेस कम हो जाती है ।

ग्रीन एपल फेशियल 

ग्रीन एपल फेशियल थिन , ड्राई तथा डेलिकेट स्किन के लिए उपयुक्त होता है । इस फेशियल में क्लींजर से फेस को क्लीन करके स्क्रब से डीप क्लींजिंग करके ब्लैक हेडसे - वाइट हेड्स को रिमूव करना चाहिए । इसके बाद आस्त्रिन्जेंट लगाना चाहिए । फिर एपल क्रीम से 20 से 25 मिनट मसाज करना चाहिए । इस मसाज से स्किन में क्रीम उतर जाएगी और स्किन को माइश्चर मिलेगा । इसके बाद क्रीम को पोछ कर एपल्मास्क लगाना चाहिए | यह मास्क 10 से 12 मिनट तक लगा रहने दीजिए । बाद में इसे क्लीन कर दीजिए । इसके बाद एपल टोनर लगाना चाहिए ।

ब्रांज मेकअप

ब्रांज मके अप 

MakeupforDarkSkintips1




  • स्किन टैप के अनुसार फेस क्लीन करना चाहिए ।

  • पूरे फेस पर धीरे - धीरे ब्रांज क्रीम लगानी चाहिए ।

  • लिप्स के आस पास डार्कनेस हो , तो LE (लाइट इजिप्शन ) और 303 (यलो) कंसीलर से इन प्रब्लेम्स को कवर करनी चाहिए ।

  • पूरे फेस पर FS 28 फाउनडेशन लगा कर वेट स्पंज कर स्किन टोन ईवन करना चाहिए ।

  • नीग्रो 1 कंसीलर से फेस कटिंग कर्न्ना चाहिए ।

  • पूरे फेस पर वाईट और यलो ट्राईस्लुषान्ट पौडर लगाना चाहिए ।

  • वाटर स्प्रे कर मलमल क्लाथ से डैब करना चाहिए ।

  • दीप ब्रांज पाउडर से हाईलाईटिंग पाइंट पर पालिशिंग करना चाहिए ।

  • आई लिड पर ब्रांज कलर मैचिंग के अनुरूप आई लिड के मिडल पार्ट पर आई शैडो करना चाहिए ।डार्क गोल्ड हैलाईटर करना चाहिए ।

  • आइब्रो पेंसिल से आईब्रोज डिफाइन कर ब्लैक केक आई - लाइनर करना चाहिए ।

  • प्रेमर (वाल्यूम ) मैस्कारा लगाना चाहिए ।

  • ब्राउन ब्रांज ब्लशर करना चाहिए ।

  • ब्लैक मैस्कारा लगाना चाहिए ।

  • न्यूड ट्रेनस्परेंट लिपस्टिक लगा कर उस पर जेल लगानी  चाहिए ।