क्या है उपचार -
1.सुबह ब्रश करने के बाद अपने उसी ब्रश से होंठ पर से मृत कोशिका को हटाने का प्रयास करें। इससे डेड सेल साफ हो जाएगीं और नई त्वचा आ जाएगी, जिससे होंठ गुलाबी लगने लगेगें।
2.इसके बाद रोज रात को सोने से पहले अपने होंठों पर वैसलीन या नींबू का रस लगा कर सोएं। आपको एसपीएफ 15 वेल्यू वाला लिप बाल्म लगाना चाहिये और साथ ही दिन भर में 8 ग्लास पानी जरुर पीना चाहिये। केवल इतना ही करिये और अपने होंठों पर इसका असर देखिए।
4.जब भी लिपस्टिक लगाएं तो सबसे पहले कंसीलर लगाएं और फिर उसके ऊपर से लिपस्टिक लगाएं। इससे आप अच्छी भी लगेगीं और साथ में आपके होंठ काले भी नहीं लगेगें। इसके अलावा कभी भी एक्सपायर हो चुकी या फिर पुरानी लिपस्टिक न लगाएं।
5.अगर आप स्मोकिंग करती हैं तो आज से ही छोड़ दें। क्योंकि निकोटीन अपने दाग से आपके होंठों को बार-बार काला करता रहता है। अगर आप स्मोकिंग छोड देगीं तो यह दाग कुछ ही दिनों में चले जाएगें।