Showing posts with label वजन घटाने. Show all posts
Showing posts with label वजन घटाने. Show all posts

Monday, October 29, 2012

आहार और पोषण के देखभाल


  • वजन कम करने के लिए सबसे पहले अपने खाने में नमक और शक्कर की मात्रा तुरंत घटा दें . नमक में सोडियम होता है , जो शरीर में वाटर रेतेशन को बढ़ता है और शक्कर से शरीर में भरी मात्रा में फैट जमा होता है .

  • अमेरिकन नॅशनल वेट कंट्रोल राजस्त्री के अनुसार , लंबे समय तक पतले रहने या वजन को नियंत्रण में रखने के लिए ब्रेकफास्ट याने सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है . ऐसा देखा गया     है की जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते उनका वजन ब्रेकफास्ट करनेवालों से ज्यादा होता है . सुबह का हेल्दी  ब्रेकफास्ट आपके शुगर लेवल व हारमोंस को कंट्रोल में रखता है  और मेटाबालिज्म को भी बढ़ता है ,जो कैलोरीज बर्न करने में आपकी मदद करता है .

  • अपने डाईट में कैल्शियम की मात्रा बढाएं . दिन में तीन बार कैल्शियम से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट्स लेने से आपका शरीर वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है । इसके अलावा यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है व आस्त्रियोपोरोसिस से भी बचाता है .

  • खाना खाने के आधा घंटा पहले एक सेब खाने से आप खाने में 187 कैलोरीज कम खाते है . आप जितनी कम करने में आपको उतनी ही आसानी होगी .

  • प्रोसेस्ड फूड से जितनी ज्यादा हो , दूर ही रहे . इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में शक्कर होता है , जिसके कारण फैट बनाता है . इसकी बजाय आप खाने में फल , सब्जियां , साबूत , अनाज , मछली और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स ले सकते है .

  • नाश्ते में विटामिन से भरपूर तरबूज लें और उसके बाद प्रोटीनयुक्त अंडे खाएं . प्रोटीन और विटामिनयुक्त ये पदार्थ आपके स्लिमिंग प्रोग्राम के लिए परफेक्ट है .

  • दही खाने से भी आप अपना वजन कम कर सकते है .दही में भरपूर प्रोटीन , कैल्शियम ,आयरन, लैक्टोज , फास्फोरस आदि कई तत्व होते है .

  • शारीरिक प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाने के लिए शरीर को अच्छे फैट की बहुत जरूरत होती है , इसलिए आप रेग्युलर चीज की बजाय लो फैट चीज को अपने डायट में शामिल करें इसमें बाकी चीज के मुकाबलें कम कैलोरीज होती है .

  • जिम ट्रेनिंग से दो घंटे पहले एक बौल मूसली खाने से ट्रेनिंग के दोरान आप ज्यादा तेजी से फैट बर्न करते है . मूसली स्लो डाइजेस्तिंग कार्बोहायड्रेट है , जो शरीर में कम फैट बनाता है . इसमें एनर्जी भी काफी बढ़ती है .

  • द्रैफ्रूट्स में जरूरी फाइबर , प्रोटीन और फैट होता है .इससे पेट तो भरता ही है ,साथ ही आपको भूख लगे , तब कोई स्नैक्स खाने की बजाय  ड्राइफ्रूट्स खाएं .

  • फ्रूट जूस लेने की बजाय फल खाएं , क्योंकी फ्रूट जूस में अधिक मात्रा में शक्कर होती है , जिससे आपका वजन बढ़ सकता है , जबकि फल खाने से वजन घटता है .

Tuesday, October 23, 2012

कम पेट के लिए खाद्य नियंत्रण

अकसर लोग वजन कम करने में लगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन कम करने से भी ज्यादा जरूरी होता है, आपका कमर और पेट को कम करना। एकबारगी आप अपना वजन तो आसानी से कम कर सकते हैं लेकिन सबसे अधिक जो समस्या आती है वो है कमर ओर पेट के आसपास की चर्बी को हटाना। क्या आप जानते हैं कुछ लोग मोटे नहीं होते लेकिन उनके पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाती है जिससे वे परेशान रहने लगते हैं और अपने आपको मोटा समझने लगते हैं। वैसे भी खासकर लड़किया कमर और पेट के आसपास जमी चर्बी के कारण टाइट फिटिंग के कपड़े नहीं पहन पातीं, यदि वे ऐसा करती भी हैं तो ये लुक उनकी पर्सनैलिटी को सूट नहीं करता। यदि आप चाहते है कि आपके पेट और कमर आसानी से कम हो जाएं तो आप आसानी से कुछ टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानें कमर और पेट कम करने के तरीके।

  • सप्ताह में एक दिन उपवास करें- यदि आप खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं और अपनी इस आदत से भी परेशान हैं तो आपको चाहिए कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार उपवास जरूर करें। आप चाहे तो सप्ताह में एक दिन तरल पदाथरें पर भी रह सकते हैं। इसमें आप पानी, नींबू पानी, दूध, जूस, सूप इत्यादि चीजों को प्राथमिकता देंगे। आप चाहे तो एक दिन सलाद या फलाहार को भी दे सकते हैं। जिसमें आप सिर्फ फल या सलाद ही खाएंगे। सलाद खाकर वजन घटाने में आपको मदद मिलगी।

  • योगासन है जरूरी- कमर और पेट कम करने के लिए आपको नियमित रूप से सुबह उठकर योग करना चाहिए, ऐसे में आपको कुछ ऐसे आसनों को शामिल करना होगा जिनसे आपके पेट और कमर को कम करने में मदद मिलें। वैसे भी आप योग से निरोग रह सकते है, आपको रोजाना सूर्य नमस्कार की सभी क्त्रियाएं, सर्वागासन, भुजंगासन, वज्रासन, पदमासन, शलभासन इत्यादि को करना चाहिए।

  • खान-पान संतुलित रखें - यदि आप जंकफूड खूब खाते हैं या फिर आपको तैलीय खाना बहुत पसंद है तो आपको चाहिए आप ऐसे खाने से बिल्कुल परहेज करें। सामान्य आटे के बजाय जौ और चने के आटे को मिलाकर चपाती खाएं, इससे आप जल्द ही स्लिम ट्रिम होंगे।

  • शहद है फायदेमंद- शहद के कई गुण है। यह ना सिर्फ मोटापा बढ़ाने बल्कि मोटापा कम करने में भी कारगार है। आपको चाहिए कि आप रोजाना सुबह पानी के साथ शहद का सेवन करें। इससे आप जल्द ही कमर और पेट को कम करेंगे।

  • ग्रीन टी भी है मददगार- आप चाय पीने के बहुत शौकीन हैं और आप चाहते हैं कि आप जल्द् ही अपना वजन घटाएं तो आपको चाहिए कि आप दूध की चाय पीने के बजाय एंटीऑक्सीडेंट भरपूर ग्रीन टी, लेमन टी या फिर ब्लैक टी लें। दरअसल, दूध की चाय पीने से आपके मोटापा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

  • सुबह-शाम करें सैर- आपको कमर और पेट के आसपास की चर्बी को दूर करने के लिए चाहिए कि रोजाना सुबह उठकर कुछ देर सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद भी सैर करना ना भूलें। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम कर पाएंगे और पेट-कमर की अतिरिक्त चर्बी को कम करें।