बदलते समय के साथ महिलाओं में आजादी के मायने भी बदल रहे है । आज वो पहले से ज्यादा आत्मनिर्भर और अपने अनुसार जिंदागी को जीने के लिए स्वतंत्र है । यही वजह है कि आज से कुछ समय पहले तक ड्राइविंग से दूर रहने वाली महिलाएं भी इस मैदान में अपनी धाक जमा रही है । वैसे तो ड्राइव करना आम हो गया है , लेकिन जब बात प्रेग्नेंट वुमन के ड्राइव करने की हो तो फोर्ड के मृताबिक कुछ बातों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए ।
भारी कपड़ों को पहनकर ड्राइव करने से बचें । अगर आप ज्यादा भारी भरकम कपडे पहनेंगी तो सीट बेल्ट को कास कर नहीं बाँध पाएंगी ।
- सीट को अपने मुताबिक़ एडजेस्ट करें । आपके पैर पूरे पैडल तक जाने चाहिए स्टीरिंग व्हील्प और आपके पैरों के बीच सही जगह होनी चाहिए ।
- बेल्ट को अपनी जांघों के बीच में से ले जाकर बांधे । कंधे पर से बेल्ट को लेकर जाते हुए दोनों ब्रेस्ट के बीच में से बेल्ट को बांधे ।
- ध्यान रखें कि बेल्ट आपके बाजू के नीचे न हो साथ ही बेल्ट आपकी पीठ के पीछे भी नहीं होनी चाहिए । इससे आप और आपके बेबी को नुकसान हो सकता है ।
- ऐसी कार में ड्राइव करें जिसमें एयरबैग लगा हो , जिससे आप खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें ।
- ऐसी कार को पसंद करें जो किसी तरह के फोन और ब्लूट्यूब से लिंक हो , जिससे आप अपने दोस्तों से बिना किसी परेशानी के बात कर सकें ।
- ढेर सारा पानी पीएं । दर असल प्रेग्नेंट महिला को पसीना ज्यादा आता है , ऐसे में पानी की कमी से बचने के लिए हमेशा गाडी में अपने साथ पानी की कमी से बचाएगा ।
- ऐसी सड़कों पर ड्राइविंग करने से बचें जो टूटी और उड़ब - खाबड़ हो ।ऐसी सडकों पर गाडी चलाना बिल्कुल भी पड़े तो उसकी स्पीड बहुत कम करके ही चलाएं ।