पार्टी मेक अप में भी कई तरह के मेक अप आते है , जैसे डे पार्टी मेक अप , नाइट पार्टी मेक अप . इन दोनों का करने का तरीका तो एक ही जैसा है , बस फर्क है तो रंगों का . दिन में लाईट और रात में डार्क शेड्स फबते है .
मेक अप से पहले क्लींजिंग बहुत जरूरी है . इस से और भी निखर आता है . अगर त्वचा रूखी है , तो क्लींजिग के लिए क्लींजिग मिल्क का इस्तेमाल करें और ओयाली है तो क्लींजर चुनें . इस के बाद चहरे पर टोनर लगा कर 5 मिनट के लिए छोड़ दे , फिर मेक अप शुरू करें .
डे मेक अप : डे मेक अप तोड़ा सा लाइट होना चाहिए , इसीलिए दिन के समय लाइट शेड्स का ही इस्तेमाल करें . चहरे पर दाग्धाब्बों और आंखों के नीचे के काले घरों को छिपाने के लिए उतने हिस्से पर कंसीलर लगाएं . गर्मी के मोसम में पसीने की समस्या ज्यादा होती है , ख़ासतौरा पर दिन के समय तो आप मेक अप को टिकाए रखने के लिए वाटरप्रूफ मेक अप करें .
कंसीलर के बाद अपनी स्किन टोन से मैच करता वाटरप्रूफ फाउंडेशन लगाएं . इस के बाद बारी आती है आई मेक अप की , तो आप अपनी ड्रेस के कलर से मैच करता आईशेडो लगाएं . दिन के समय शिमर या स्पार्कल आईशैडो का इस्तेमाल न करें . आईशैडों के बाद आईलैनर का सिंगल कोट लगाएं . आप अपनी ड्रेस के कलर से मैच करता आईलाइनर भी लगा सकती है .आईलाइनर के बाद काजल लगाएं . दिन के समय आप लाइट काजल और मसकारे का एक ही कोट लगाएं .
आप लिपलाइनर से होठों को सही रूप दें . अगर होठों पतला है तो आउट लाइनिंग होठों की रेखा के बाहर की तरफ से करें और मोटे है तो अंदर की तरफ से करें .लिपस्टिक में आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें . अगर होठ फटे हो तो लिपस्टिक लगाने से आधा घंटा पहले उन पर लिप बाम लगाए , फिर लिपस्टिक लगाएं . इसके बाद गलों पर वाटरप्रूफ ब्लशर लगाएं अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई रहती है तो क्रीम बेस्ड ब्ल्शऔन लगाएं .
मेक अप के साथ परफेक्ट हेयरस्टाइल भी बहुत जरूरी है . आप साड़ी के साथ डिजाइनर जूडा भी बना सकती है . आप बालों को खुला भी रख सकती है .
नाइट मेक अप : नाइट मेक अप में सब से पहले चहरे की क्लींजिंग करें . इस के बाद दागाधाब्बों और डार्क सर्कल्स पर कंसीलर लगाएं . रात के समय नार्मल फाउंडेशन की जगह शिमर वाला फाउंडेशन भी लगाया जा सकता है .
यह देखने में अच्छा लगता है . रात में डार्क शेड्स का आईशैडो लगाएं . उस के साथ हाईलाईटर का भी इस्तेमाल कर लें . आईलिड के ऊपर वाले हिस्से यानी आईब्रो के नीचे वाले हिस्से पर कोपर , सिल्वर ,ब्लू ,ग्रीन जैसे शेड्स का इस्तेमाल करें आप रात के समय आंखों को स्मोकी लुक भी दे सकती है .आप चाहे तो आईलिड पर शिमर वाले आईशाड़ो का इस्तेमाल भी कर सकती है .ग्लोसी लुक पाने के लिए आईशेडो के ऊपर उँगलियों से थोड़ा सा ग्लौस भी लगाएं .
अगर आप शादी जैसे अवसर पर जा रही है , तो आंखों के दोनों बाहरी कानों में स्टोन भी चिपका सकती है . आईलैनर और काजल का डबल कोट लगाएं .रात को लिप मेक अप भी डार्क करें .लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को लिपलाइनर से शेप दें .
नाइट पार्टी में हेयर स्टाईल भी कुछ ख़ास होना चाहिए .इस केलिए आप कोई भी हेयरस्टाइल बना कर उसे ग्लिटर ,स्टर्ड या किसी भी हेयर एक्सेसरीज से सजाए .