Showing posts with label फेस पेक्स. Show all posts
Showing posts with label फेस पेक्स. Show all posts

Tuesday, October 23, 2012

फेशियल के महत्व

आपके चेहरे की त्वचा सुंदर, स्वच्छ, चिकनी, कोमल और कातिमय है? अगर हा, तो आप भाग्यवान हैं। लेकिन आपकी त्वचा का यह सौंदर्य सदा ऐसा ही बना रहे इसके लिए देखभाल बहुत जरूरी है। फेशियल एक ऐसा सौंदर्य उपचार है, जो त्वचा की कमनीयता को बरकरार रखने में सहायक होता है।

फेशियल रूखी व सामान्य त्वचा के लिए आदर्श है। फेशियल से रक्त संचार बढ़ता है और त्वचा के अंदर की गंदगी बाहर निकल जाती है। फेशियल मसाज के दौरान दिए जाने वाले स्ट्रोक्स से मृत कोष निकल जाते हैं और नए सेल्स का निर्माण होता है। नियमित फेशियल से चेहरे पर झुर्रिया देर से आती हैं।

जिनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक है उनको पंद्रह दिन में एक बार फेशियल करना अपनी आदत बना लेना चाहिए। उचित सफाई के अभाव में प्रदूषण व मेकअप से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और रोमछिद्र बंद हो जाने से सीबम ऑयल बाहर नहीं निकल पाता। इस कारण एक्ने, मुंहासे और ब्लैक हेड्स जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए फेशियल एक कारगर उपाय है। साधारण फेशियल में कम से कम एक घटा लग जाता है। फेशियल में काफी भिन्नता है, लेकिन स्टेप्स एक जैसे रहते हैं। अंतर प्रोडक्ट में व उनकी प्रॉपर्टीज में होता है।

सौंदर्य विशेषज्ञ एवं नेचर ऐसेंस ब्यूटी प्रोडक्ट की जनरल मैनेजर सुनीता अरोड़ा कहती हैं कि फेशियल एक प्रकार की फेस एक्सरसाइज है, जिसके जरिए त्वचा के डेड सेल को हटाया जाता है। फेशियल कितनी बार किया जाए यह त्वचा और आयु पर निर्भर करता है, जिसके बारे में जानकारी चार्ट में दी गई है।

जितनी प्रकार की त्वचा होती है, उतनी ही प्रकार के फेशियल हैं। त्वचा में जब कुदरती लचीलापन कम हो जाता है तो उसकी क्लीजिंग और पालिशिग जरूरी हो जाती है। यह फेशियल बखूबी करता है, साथ ही यह त्वचा में कसाव भी लाता है। त्वचा खिली-खिली नजर आती है।

फेशियल कैसे करें : 

  • फेशियल में पहले चेहरे की सफाई की जाती है, फिर मालिश।

  • सफाई: फेशियल हमेशा साफ व स्वच्छ त्वचा पर ही किया जाता है। सबसे पहले मेकअप को हटाने के लिए स्किन टोनर का इस्तेमाल करें। फिर क्लींजर से, जिसमें कुछ सॉल्टिक तत्व हो, चेहरे को साफ करें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो गुनगुने पानी या फेशवॉश से चेहरा साफ करें, अगर त्वचा शुष्क है तो ठंडे पानी में कॉटन को भिगोकर चेहरे को पोंछ लें।

  • फेस स्क्त्रब: मृत त्वचा को हटाने के लिए फेस स्क्त्रब का इस्तेमाल करें। स्क्त्रब अपनी त्वचा के अनुरूप ही प्रयोग करें। जैसे रूखी त्वचा के लिए मॉइश्चरयुक्त स्क्त्रब होना चाहिए।

  • फेशियल मसाज: अगर त्वचा को मसाज की जरूरत है तो फेशियल मसाज करें। अगर जरूरत नहीं है तो मॉइश्चराइजिंग करें। मॉइश्चराइजिंग में सिर्फ मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। अगर मसाज करनी हो तो उसके लिए क्त्रीम का चयन अपनी त्वचा को ध्यान में रखकर ही करें। अगर आपकी त्वचा सामान्य है तो ऑल परपज क्त्रीम, शुष्क है तो विटामिन प्रोटेक्शन क्त्रीम और अगर त्वचा तैलीय है तो ऑयल फ्री क्त्रीम या लोशन का प्रयोग करें।मसाज हमेशा अंदर से बाहर व नीचे से ऊपर की ओर ही करें। आखों के आसपास की त्वचा अत्यंत कोमल होती है इसलिए यहा दबाव डाले बिना ही क्त्रीम लगाएं। मालिश दस से पंद्रह मिनट तक की जानी चाहिए। चेहरे पर जहा सूजन हो उन प्वाइंट्स को हल्के हाथों से दबाते हुए नीचे की दिशा में मालिश करें ताकि उन प्वाइंट्स में एकत्रित पानी धीरे-धीरे नीचे की ओर चला जाए। अगर चेहरे पर फालतू क्त्रीम बच जाए तो उसे कॉटन से पोंछ दें।

  • स्टीम: स्टीम उस त्वचा पर देते हैं, जिसमें एक्ने हो या जिसके रोमछिद्र बंद हों, क्योंकि भाप लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और त्वचा को फेसपैक का पूरा लाभ मिलता है। हर त्वचा को फेशियल स्टीम की जरूरत नहीं होती।

  • फेसपैक: मसाज के बाद चेहरे को साफ करके पैक लगाते हैं। फेसपैक अलग-अलग त्वचा पर अलग-अलग इस्तेमाल करें। फेसपैक कितनी देर तक फेस पर लगा रहे यह आपकी त्वचा व फेसपैक की किस्म पर निर्भर करता है।

  • मुख्य बात यह है कि फेसपैक सूख जाना चाहिए। इसके बाद ठंडे पानी में स्किन टोनर डालकर एक तौलिया उसमें भिगोकर चेहरे पर रखते हैं। फेस साफ करने के बाद अपनी स्किन के मुताबिक कोई स्किन प्रोटेक्टर यानी सन ब्लॉक या सनस्क्त्रीन लोशन जरूर लगाएं।

Monday, October 8, 2012

गोल्ड - मेटालिक फेशियल

गोल्ड - मेटालिक फेशियल 

goldfacialयह फेशियल ड्राई , नार्मल स्किन के लिए उपयोगी होता है । गोल्ड क्लीन्जर से फेस क्लीन करना चाहिए । इसके बाद डीप क्लींजिंग करके ब्लैक डेड्स - वाइट हेडसे रिमूव कर अस्ट्रिमजन्ट लगाना चाहिए । गोल्ड - मेटालिक पील को गोल्डडस्ट के साथ लगाना चाहिए । डस्ट को प्रोब्लामेटिक एरिया पर लगाना चाहिए । गोल्ड पील 7 से 10  मिनट तक लगी रहने दे । फिर इसे फ्रिकशन मसाज से रिमूव करना चाहिए । इसके बाद हैड्रोस्किन पालिशार से 5 से  7 मिनट तक मसाज करना चाहिए । इस प्रकार का मसाज करते समय वाटर का उपयोग नहीं करना चाहिए । इस जेल को पोछे बिना ही गोल्ड क्रीम से 20 से 25 मिनिट तक मसाज करना चाहिए । यदि स्किन अधिक ड्राई हो , तो स्किन बटर से 5 मिनट मसाज करने के बाद फेस को पोछ कर गोल्ड - मेटलिक जेल लगानी चाहिए । गोल्ड जेल पर गैल्वानिक अथवा अल्ट्रोसोनिक मशीन से 7 मिनट मसाज करना चाहिए । बाद में इसी जेल को हाथ से 5 मिनट मसाज करके स्किन में उतारनी चाहिए । इसके बाद इस पर गोल्डमास्क लगाना चाहिए । गोल्ड - मास्क 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दे । फेस को पोछ कर सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए । इस फेशियल के लिए लगभग 1 1 /2  से 2 घंटे का समय लगता है ।

स्लिवर फेशियल 

सिल्वर फेशियल नार्मल तथा आइली स्किन के लिए उपयोगी होता है । सिल्वर क्लींजिंग से 5 से 7 मिनट मसाज करके फेस क्लीन करना चाहिए । स्क्रब से डीप क्लींजिंग silverfacialकरके ब्लैक डेड्स - वाईट डेड्स रिमूव कर अस्ट्रीजन्ट लगाना चाहिए । सिल्वर पील पाउडर को दही अथवा दूध में 7 से 10 मिनट तक भिगोने के बाद फेस पर लगाइए । पील को 10 मिनट फेस पर रखने के बाद दही अथवा दूध से मसाज करके इसे रिमूव करना चाहिए । इसके बाद फिर सिल्वर जेल लगा कर गैल्वानिक प्लस (+) करंट अथवा अल्ट्रासोनिक मशीन से 7 मिनट तक मसाज करना चाहिए । मशीन से मसाज करते समय साथ - ही - साथ सिल्वर लोशन लगाते रहना चाहिए । इसके बाद सिल्वर जेल से 10 से 15 मिनट मसाज करके सिल्वर पैक लगाना चाहिए । पैक 10 से 15 मिनट रख कर रिमूव करना चाहिए । अंत में सन प्रटेकशन लोशन लगाना चाहिए ।

पर्ल फेशियल 

PearlFacialयह फेशियल नार्मल तथा डेलिकेट स्किन के लिए लाभदायक है । इस फेशियल से ठंडक मिलती है । इस फेशियल में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी प्राडक्ट्स एन्टी - एलाज्रिक होते है । सबसे पहले पर्ल क्लींजर से 5 से 7 मिनट मसाज करके ब्लैक डेड्स - वाईट डेडस रिमूव कर अस्त्रिजन्ट लगाना चाहिए । इसके बाद पर्ल क्रीम से मसाज करना चाहिए । फेशियल स्टेप्स के अनुसार एक बार मसाज करना चाहिए । इसके बाद यह मसाज दूसरी बार करते समय पर्ल्कित में दिए गय आयल से फेस पर मसाज करना चाहिए । मसाज करने के बाद फेस को फोछ कर पर्ल्मास्क लगाना चाहिए । पर्ल्मास्क पोंछ कर सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए ।

भिन्न - भिन्न प्रकार के फेशियल

फ्रूट फेशियल   

सबसे पहले स्किन के प्रकार के अनुसार क्लींजिंग करनी चाहिए । इसके बाद डीप क्लींजिंग करनी चाहिए ।ब्लैक देड्स - वाईट डेड्स रिमूव  कर असट्रिमजन्ट लगाना चाहिए । नारंजी या मोसम्मी का फ्रेश फ्रूट जूस ले कर उसका गैल्वानिक प्लस (+) करंट से 7 मिनिट तक मसाज करना चाहिए । इसके बाद स्किन के प्रकार के अनुसार मसाज करना चाहिए । फिर फ्रूट मास्क लगाना चाहिए । अंत में पैक पोछ कर सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए ।

 fruitfacial2


वेजिटेबल फेशियल

सबसे पहले स्किन के प्रकार के अनुसार फेस को क्लीन करके डीप क्लींजिंग करनी चाहिए । ब्लैक डेड्स - वाईट डेड्स रिमूव कर असट्रिमजन्ट लगाना चाहिए । इसके बाद आलू , ककडी , टमाटर इत्यादी का फ्रेश वेजिटेबल जूस ले कर गैल्वानिक प्लस (+) करंट से 7 मिनट मसाज करना चाहिए । फिर मास्क बनाने केलिए आलू , ककडी और गाजर छील कर उससे स्किन के अनुरूप फेस पैक मिलाना चाहिए । गोजपीस को  रोजवाटर में डुबो कर फेस पर रखना चाहिए और इसके बाद ऊपर बताये अनुसार तैयार किया हुआ फेस पैक 15 से 20 मिनट के लिए रखना चाहिए । फिर वेजिटेबल फेस पैक ले कर फेस पर 5 से 7 मिनट तक रखे । अंत में फेस क्लीन करके सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए ।

 लेमन फेशियल  

सबसे पहले लेमन क्लींजर से फेस को क्लीन करना चाहिए । फिर स्क्रब से डीप क्लींजिंग करके थोड़ी स्टीम दे कर ब्लैक डेड्स - वाइट डेड्स रिमूव करना चाहिए । अब लेमन क्रीम से मसाज करना चाहिए । लेमन क्रीम के साथ थोड़ी मिनट जेल भी ली जा सकती है । यह फेशियल आइली स्किन के लिए होता है । इसलिए 10 से 15 मिनट इससे मसाज करना चाहिए । मसाज करने के बाद लेमन टोनर लगा कर मशीन से हैप्रिक्वमसी देनी चाहिए । हैप्रिक्वमसी मशीन से स्किन में टोनर जाता है और स्किन की आइलिनेस कम हो जाती है ।

ग्रीन एपल फेशियल 

ग्रीन एपल फेशियल थिन , ड्राई तथा डेलिकेट स्किन के लिए उपयुक्त होता है । इस फेशियल में क्लींजर से फेस को क्लीन करके स्क्रब से डीप क्लींजिंग करके ब्लैक हेडसे - वाइट हेड्स को रिमूव करना चाहिए । इसके बाद आस्त्रिन्जेंट लगाना चाहिए । फिर एपल क्रीम से 20 से 25 मिनट मसाज करना चाहिए । इस मसाज से स्किन में क्रीम उतर जाएगी और स्किन को माइश्चर मिलेगा । इसके बाद क्रीम को पोछ कर एपल्मास्क लगाना चाहिए | यह मास्क 10 से 12 मिनट तक लगा रहने दीजिए । बाद में इसे क्लीन कर दीजिए । इसके बाद एपल टोनर लगाना चाहिए ।

Friday, October 5, 2012

त्वचा की चमक के लिए फल

ब्यूटी  फुड : स्ट्राबेरी   

BestFruitsforSkinCareस्किन टाइप :  एजिंग स्किन

ब्यूटी इफेक्ट : एंटी आंक्सीडेट और विटामिन सी से  भरपूर स्ट्राबेरी रिंकल्स को दूर करके चहरे पर कसाव लाता हे .

टिप्स : स्त्राबेर्री  का पल्प एजिंग स्किन के लिए बेहतरीन मास्क का काम करता हे , इसलिए स्ट्राबेरी पल्प को मास्क की तरह लगाए

 ब्यूटी फूड : तरबूज 

स्किन टाइप  :  पैची स्किन

ब्यूटी इफेक्ट : तरबूज में विटामिन  ए , बी और सी अधिक मात्रा में होते हे, जो मृत त्वचा को हटाकर दाग - धब्बों को दूर करता हे .

टिप्स : तरबूज  के जूस को चहरे पर लगाकर रब करे . सूखने पर धो ले .

बूटी  फूड : पपीता   

स्किन टाइप :  झुलसी हुई और दागा - धब्बेवाली त्वचा


बूटी इफेक्ट : पपीता में मोजूद पेपन एंजाइम स्किन लाइटनिंग एजंट का काम करता हे  और  प्राकृतिक रूप से स्किन सेल्स को रिन्यू करता हे .

  • इसमें अनेक न्यूट्रीएंट और मिनरल्स होते हे , जो दागा - धब्बो को दूर कर त्वचा को साफ्ट बनाते हे .


टिप्स : दागा - दब्बेवाली त्वचा पर पपीते को मास्क की तरह लगाए .

 ब्यूटी फूड :  नारियल पानी 

स्किन टाइप :  बेजान त्वचा

ब्यूटी इफेक्ट : नारियल पानी बेजान त्वचा को हाइड्रेट करता हे .यह स्किन की साफ्टनेस और फ्लेक्सिबिलटी को बनाए रखता हे .

टिप्स : बेजान त्वचा को नारियल पानी से वाश करे .

 ब्यूटी फूड : ककडी 

स्किन टाइप :  ड्राई,  इनफ्लेमड़  स्किन और डार्क सर्किल्स


ब्यूटी इफेक्ट : ककड़ी ड्राई व् इनफ्लेमड़  स्किन  पर  कूलिंग एजेंट  का काम करता हे . यह स्किन को साफ्ट , टोन और माइश्चराइज करता हे .

टिप्स : चहरे के झुरियोम को दूर करने के लिए ककडी के स्लाइसेस को चेहरे पर रब करे . थोड़ी देर बाद धो ले .

  • डार्क सर्कल्स , सन ट़ेन और आँखों की सूजन को दूर के लिए आंखों पर ककडी की स्लाइस रखे .


ब्यूटी फूड : केला 

स्किन टाइप : पिगमेंटेड और ड्राई स्किन


ब्यूटी इफेक्ट : केले में प्रचुर मात्रा में आयरन , पोटेशियम और सोडियम होता हे , इसलिए केले को स्किन पर अप्लाई करने से स्किन साफ्ट हो जाती हे और निखार भी आता हे .

टिप्स : केले को मेश करके मास्क की तरह लगाए .

सामान्य और तेल त्वचा के लिए युक्तियाँ

ब्यूटी फुड : टमाटर 

clipimageस्किन टाइप :  नार्मल और आयली स्किन , मुंहासेवाली त्वचा .

ब्यूटी इफेक्ट : टमाटर के रस में एंटीआक्सीडेट्रस औरc होते हे. डेड स्किन को हटाकर त्वचा पर निखर लाता हे , लेकिन एग्जिमा , ड्राई और सेंसीटिवे स्किन पर टमाटर का रस लगाने से बचे .

टिप्स  : फेस मास्क और फेस पाक में टमाटर का रस मिलाकर लगाए. आयली स्किन पर टमाटर का रस डायरेक्ट अप्लाई भी कर सकते हे .

 ब्यूटी फुड  : संतरा   

स्किन  टाइप :   नार्मल और आयली स्किन

ब्यूटी इफेक्ट :    सिट्रिक एसिड होने के कारण संतरा अच्छे  क्लींजर का काम करता हे .

टिप्स :  संतरे के ज्यूस को टोनर नरिशिंग मास्क के तीर पर लगाए.

  •  संतरे   के ज्यूस में कहूकम किए हुए  संतरे के छिलके को मिलाकर स्क्रुब करे या मास्क की तरह इस्तेमाल करे .

  • झुलसी हुई त्वचा के लिए संतरे का ज्यूस नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट का काम करता हे .


ब्यूटी फुड : बेसन        

स्किन टाइप :  नार्मल और आयली स्किन

ब्यूटी इफेक्ट : बेसिन एक नेचुरल क्लींजर हे , जो सी पर ज़मानेवाली धुल - मिट्ट की परत को क्लीन करता हे .

 टिप्स  :  उबटन या क्लींजर की तरह बेसिन को दुद्द , मलाई या गुलाबजल में मिलाकर लगाए .

  • अपनी स्किन टाइप के अनुसार बेसन को  अन्य चीजों के साथ मिलाकर लगाए   जेसे नार्मल स्किन के लिए बेसन को दूद्द के साथ , ड्राई स्किन केलिए बेसिन को मलाई के साथ और काम्बिनेशन स्किन  के लिए बेसन को गुलाबजल के साथ मिलाकर लगाए .

स्पेशल फेस पैक

 टोमेटो फेक -

beauty salon series, facial mask१ कटा  हुआ टमाटर , १  टेबुल्स्पून  इंस्टेंट वोटमील   और १ टेबुल्स्पून  नींबू का रस  मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड करे . चेहर पर इसकी मोटी परत लगाए .जरुरत पड़े , तो मिश्रण को गाढ़ा करने केलिए ऊपर से वोटमील लगाए .१० मिनट सूखने दे और गरम पानी से चेहरा धो दे . इसे नियमित लगाने से दाग -धब्बे हलके हो जाएंगे

एग - हनी मिक्स पैक -

१ अंडे के सफेद भाग में डेढ़ टीस्पून  शहद  , आधा नींबू का रस और थोड़ा-सा दही मिलाए. चहरे पर लगाकर १५ मिनट सूखने दे . गीले कपडे से पोछे.

उड़द दाल का पैक -

१ टीस्पून उड़द दाल और ४ बादाम रातभर पानी पर भिकोकर रखे.  सुबह  इन्हें साथ  में पीस ले .प्रोटीन से भरपूर इस मिश्रण को चहरे पर लगाए और ३० मिनट बाद धो  ले .

हल्दी  पैक -

आधा कप बेसिन में २ टीस्पून हल्दी पौडर ,२ टीस्पून चंदन पौडर २ टीस्पून बादाम का तेल और पानी मिलाए .इस पीसते को चहरे और शरीर पर लगाए ५-१० मिनट बाद धो ले .

 

खूबसूरत त्वचा के लिए चेहरे नकाब

एवोकीड़ो  मास्क  -  

पके  हुए एवोकेडो का पल्प निकले और कुछ मिनट के लिए चहरे पर लगाकर रखे  .

maskerthemomsbuzzगाजर मास्क -

२ - ३ बड़े गाजर को पकाकर मैश करले इसमें  ४-५  टेबुल स्पून शहद मिलाए .चहरे पर १० मिनट तक    लगाकर रखे और ठंडे पानी से धो ले .

मिल्क मास्क - 

१ टेबलस्पून  दूध  में  १/४ टीस्पून  बादाम का तेल  मिलाए . चेहरा साफ कर इस मिश्रण की पतली  परत चहरे पर लगाए . जब  ये  परत  सूख जाए , तब इसके ऊपर एक और परत  लगाए .इस तरह चार परत लगाए और  ये  परत  सुखकर कड़ी होजाए , तब चेहरा किसी गीले कपडे से पोछे और गुनगुने पानी से चेहरा धो ले .

एग मास्क -

ये  मास्क अत्याधिक  रूखी त्वचा के लिए उपयोगी हे . सोने से फेहले १ अंडे के सफेद भाग में १ बादाम का पेस्ट मिलाकर चहरे पर लगाए . सूखने पर पानी से धोए और कोई माँइस्चराइजर   लगाए .

बनाना मिक्स मास्क -

बौल  में १ पूरी तरह पका हुआ केला , २ टेबुलस्पून पिसा हुआ वोट्स , थोडा - सा दूद्द या क्रीम , चुटकीभर जायफल पावडर  और  २ टेबुलस्पून  गेहू का आटा  ले और अच्छी  तरह मिलाए .जरूरी हो , तो क्रीम और ओट की मात्रा बढाए , ताकि मिश्रण पेस्ट बन जाए . साफ चहरे पर १० - १५ मिनट लगाकर छोड़ दे . पानी से धोए .