Showing posts with label tips for teeth care in hindi. Show all posts
Showing posts with label tips for teeth care in hindi. Show all posts

Friday, December 14, 2012

स्वस्थ रखें दांत के लिए 10 कदम

यह सही है कि दांत के दर्द का इलाज महँगा होता है लेकिन अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए और कुछ आदतें डाल ली जाएं तो आप लंबे समय तक दांतों के डाक्टर के पास जानेसे बच सकते है क्योंकी डेंटिस्ट के पास लगातार जाना किसी सिरदर्द से कम नहीं है । यहाँ पेश है ऐसे ही 10 ख़ास तरीके जिन्हें अजमाकर आप चमकती मुस्कान पा सकते है ।

  1. दिन में कम से कम आठ से दस ग्लास पानी पिए । जितना पानी आप पिएंगे उतना ही आपके दांत साफ होंगे । इसके अलावा यह चाय ,काफी ,शराब ,सोडा आदि के दागों को भी दांतों से मिटाने में कारगर साबित होगा ।

  2. अपने खाने में फल और सब्जी शामिल करें । सेब , खीरा , गाजर आपके दांतों को प्राकृतिक रूप से साफ करते है । यह आपके दांतों में फंसे खाने को भी निकालते है और मसूड़ों की समस्या दूर होती है ।

  3. teeth

  4. शुगर फ्री च्यूइंगम खाने से सलाइवा का निर्माण होता है जो आपको दांतों से प्लाक एसिड को साफ करता है। साथ ही आपके दांतों के इनैमल को मजबूत बनता है ।

  5. जूस और सोडा पीने के बाद ब्रश नहीं करना चाहिए । हो सके तो काफी और वाइन स्ट्रा से पिएँ । इससे इनका सीधा संपर्क आपके दांतों सेनही हो पाएंगा और आपके दांत हमेशा चमकते रहेंगें ।

  6. हमेशा साफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें । अगर आप सख्त ब्रश का इस्तेमाल करते है तो उसे कुछ देर गर्म पानीमे डुबोकर फिर ब्रेश करें ।

  7. चाकलेट व कैंडी बार भी आपके दांतों के लिए नुकसानदेह है । इन्की जगाह बादाम ,वेजमाईट क्रैंकर्स चीज के साथ दही  और ताजा फल आदि खाना चाहिए ।

  8. दांतों के साथ ही जीभ की सफाई भी जरूरी है । टंग क्लीनर का इस्तेमाल रोजाना करें । यह आपके दांतों को हाईजीनिक बनाएं रखता है , साथ ही मुंह से आने वाली बदबू को भी दूर करता है ।

  9. चीनी और स्टार्च का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए । यह बैक्टीरिया पैदा करते है जो आपको दांतों को नुक्सान पहुंचाते है ।

  10. खाने के बाद दांतों को हाइड्रोजन पेराक्साइड से साफ करना चाहिए ,ताकि आपके दांतों से बैक्टीरिया दूर हों और वे सुन्दर दिखें । मगर हमेशा एक बात का ध्यान रखें कि हाइड्रोजन पेराक्साइड को निगलना नहीं चाहिए । इससे सिर्फ्गारारे करने चाहिए ।