Showing posts with label tips to avoid eczema in hindi. Show all posts
Showing posts with label tips to avoid eczema in hindi. Show all posts

Monday, October 22, 2012

गर्भवती महिलाओं लीजिए मछली का तेल

जो महिलाएं प्रेग्नेंसी में मछली का तेल लेती हैं उनके बच्चों को एक्जिमा नहीं होता। यह बात एक ताजा अध्ययन में सामने आई है। एडिलेड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान ओमेगा-3 की अतिरिक्त खुराक लेती हैं उनके बच्चों की त्वचा रूखी नहीं होती।

इसके अलावा इन बच्चों में जन्म दिन से पहले एक्जिमा को नहीं पनपने देने के लिए 50 प्रतिशत तक क्षमता ज्यादा हो जाती है।

डेली मेल की खबर के मुताबिक ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ओमेगा-3 मां से बच्चे में प्लेसेंटा के माध्यम से होता है। यह बच्चों में इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जो एक्जिमा से बच्चों को बाद में बचाता है। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 706 ऐसी प्रेग्नेंट महिलाओं पर अध्ययन किया जिनका पारिवारिक इतिहास एलर्जी से युक्त था। इनमें से आधी महिलाओं को बच्चा होने तक मछली के तेल का सप्लीमेंट दिया गया जबकि आधी महिलाओं को वनस्पति तेल दिया गया।

अध्ययन में देखा गया कि जिन महिलाओं को मछली के तेल का सप्लीमेंट दिया गया उनके बच्चों में एक्जिमा नहीं था जबकि जिन्हें वनस्पति तेल दिया गया उनमें ज्यादातर बच्चों को एक्जिमा था। शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी इस संबंध में और अध्ययन की जरूरत है जिसमें यह देखा जाएगा कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान मछली के तेल लेने से बच्चे अस्थमा और हेफीवर से भी बचे रह सकते हैं।