Showing posts with label आंख परवाह सुझावों. Show all posts
Showing posts with label आंख परवाह सुझावों. Show all posts

Monday, October 22, 2012

सुंदर आंखों के लिए सुझाव

खूबसूरत आंखें किसी भी व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं । वैसे तो कई लोगों की आंखें कुदरती तौर पर आकर्षक होती हैं लेकिन यदि ऐसा नहीं भी है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आंखों का स्वस्थ होना सुंदर होने से ज्यादा जरूरी है। 

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं और इनकी सही ढंग से देखभाल अत्यंत आवश्यक है। आज जब अधिकतर युवतियां कम्प्यूटर से रूबरू हैं और रोजाना एक भागमभाग भरी जिंदगी से गुजर रही हैं। ऐसे में आंखों की ओर पर्याप्त ध्यान देना निहायत जरूरी है। प्रस्तुत है आंखों की देखभाल संबंधी कुछ टिप्स ,जिन्हें अपनाकर आप अपनी आंखों को नया लुक दे सकती हैं।

cucumber eye treatment

  • आंखों की सुंदरता बनाए रखने और हमेशा तरोताजा रहने के लिए नींद सबसे जरूरी है। भरपूर नींद न केवल आपकी आंखों में चमक बनाए रखेगी वरन आपको भी दिनभर तरोताजा रखेगी।

  • आमतौर पर देखा गया है कि अत्यधिक काम की वजह से या तनाव के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती, इससे आंखें लाल हो जाती हैं और थकी हुई लगने लगती हैं। आंखों को तरोताजा रखने के लिए गुलाब जल में रुई भिगोकर आंखों पर रखें। कुछ देर बाद ठंडे पानी के छींटे आंखों पर डालें। ऐसा करने से आंखों को बहुत आराम मिलेगा।

  •  आंखों को ठंडक प्रदान करने के लिए खीरे के गोल टुकड़े काटकर आंखों पर दस मिनट के लिए रखें फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें।

  •  आंखों के नीचे पड़े काले धब्बों से राहत पाने के लिए आलू को कद्दूकस करके काले घेरों पर लगाएं। आधे घंटे बाद पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। 

  •  एक कप गुनगुने पानी में एक टी स्पून नमक मिलाकर दो छोटे कॉटन पैड डुबोकर हल्के निचोड़ें और आंखों पर रखें, जब तक कि पैड ठंडे न हो जाएं। इसके बाद ठंडे पानी से आंखें धो लें, इससे आंखों की सूजन कम हो जाएगी। 

  • आंखों के आसपास की त्वचा बहुत ही नाजुक और पतली होती है और इसकी विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। इसके लिए आलू का रस और दूध मिलाकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। रुई में भिगोकर करीब दस मिनट तक आंखों पर रखें। ठंडे पानी से आंखें धो लें। 

  • किसी बादामयुक्त क्रीम से आंखों की हल्के हाथों से गोलाई में मालिश करें। 

  •  आंखों की चमक बढ़ाने के लिए बाहरी नुस्खों के साथ ही जरूरी है कि आप विटामिन 'ए' से भरपूर आहार लें|


ये छोटी-छोटी बातें अपनाकर आप बना सकती हैं अपनी आंखों को और भी खूबसूरत...। फिर जब आपकी आंखें होंगी झील सी तो कौन इनमें डूबना नहीं चाहेगा।

Wednesday, October 10, 2012

आंखों देखभाल युक्तियाँ

आंखों प्रकृति की ऐसी अनमोल नियामत है , जिसके आगे संसार के सारे सुख पिके नजर आते है । चमकदार , बड़ी , काली और हंसती हुई आंखों हर किसी को अपनी aur आकर्षित करती है । चहरे पर सबसे पहले आंखों पर ही नजरे टिकती है । यदी आंखों निस्तेज और थकी - थकी नजर आयेंगी , तो यह चेहरे को सोंदर्य  को घटा देती है । आंखों को स्वस्थ और सुन्दर बनाए रखने के लिए कुछ बातों का विसेष ध्यान रखना आवश्यक है ।

10smokeyeyetips




  • 8 - 10 गिलास पानी रोज पीए ।

  • कम या धुंधली रोशनी में कोई भी बारीक काम जैसे - लिखना - पढ़ना , सिलाई - पढाई आदी बिल्कुल न करे । इन सब कामों के लिए पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए । आंखों का कोई भी काम करते समय बीच में इनहे  विश्राम देना आवश्यक है । थोड़ी - थोड़ी देर बाद पलकों को  झपकाते   रहे ।

  • लेटकर या चलती हुई बस , ट्रेन आदि में बिल्कुल न पढ़े ।

  • धूप , धुआं , ठंडी हवा , तेज रोशनी , धूप - मिट्टी आदि से आंखों को बचाकर रखे ।कही बाहर जाना हो तो धूप का चश्मा और छाते का प्रयोग करे ।

  • टेलीविजन देखते समय कम- से- कम 10 फीट की दूरी आवश्यक रखे ।अँधेरे कमरे में खाभी टीवी न देखे ।हल्का प्रकाश होना आवश्यक है ।

  • प्रतिदिन 7 - 8 घंटे आवश्यक सोना चाहिए ।नींद के अभाव में आंखों के चारों तरफ काले घेरे बन जाते है । आंखों के इर्द - गिर्द की त्वचा लटकी - लटकी सी और झुरीयुक्त हो जाती है ।

  • आंखों के चारों तरफ यदि काले घेरे पड़ गए हो तो कच्चे आलू के तुकडे लेकर उसे आंखों के चारों तरफ रगड़े या आलू के गोल टुकड़े 20 मिनट तक आंखों पर रखकर लेट जाएं । खीरे के गोल टुकड़े आंखों पर रखकर किसी अँधेरे कमरे में लेट रहे ।

  • थकी हुई आंखों पर रूई को ठन्डे गुलाबजल में भिगोकर आंखों पर रखकर लेट जाए ।

  • आंखों की जलन एवं थकावट दूर करने के लिए कैस्टर - आइल आंखों के इर्द - गिर्द हलके हाथों से लगाए ।

  • पैर के तलवों में और सर पर सरसों के तेल की मालिश से भी आंखों को आराम मिलता है ।

  • चाय के पानी में रूई भिगोकर उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे । ठंडा होने पर आंखों पर रखकर लेट जाएं । ये आँखों के काले घेरे हटाने में सहायता करता है ।

  • थोड़ा सा बादाम रोगन लेकर हलके हाथों से आंखों के हर्द - गिर्द लगाए । 20 मिनट बाद रूई से साफ कर दे ।

  • आंखों के इर्द - गिर्द पडी झुरियों को दूर करने के लिए अंडे की सफेदी लगाए । बाहर जाते समय मेकअप करने से पूर्व आंखों के पास पडी लकीरों पर कंसीलर लगा ले और उसके बाद फौन्डेशन लगाए ।

  • प्रातः काल ओस से भीगी घास पर नंगे पैर टडलें । त्रिफला चूर्ण भिगोकर किसी बारीक कपडे से छान लें । इसके पानी से आंखों धोए । इससे आंखों की जलन और थकावट दूर होती है ।

  • सुबह उटकर एक मग लें या बाजार से आई - कप ले आएं । इसमें पानी भरकर दोनों आंखों को बारी - बारी डुबोए ।