Showing posts with label baby skin care tips in hindi. Show all posts
Showing posts with label baby skin care tips in hindi. Show all posts

Wednesday, October 17, 2012

शिशु मालिश युक्तियाँ

शिशू की मालिश 'बेबी स्किन केयर ' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । यह केवल शरीर को ही लाभ नहीं पहुंचता वरन स्वस्त मानसिक विकास के लिए भी बहुत जरूरी है । यह बच्चे और माँ के बीच भावनात्मक जुड़ाव तथा बच्चे को सुरक्षा का एहसास करता है ।

कैलाश हास्पिटल और डार्ट इंस्टीटयूट की वरिष्ठ चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाँ. रूचिरा गुप्ता कहती है कि बच्चे के विकास के लिए मसाज बहुत जरूरी है । यह बात कुछ समय पूर्व एक अंतराष्ट्रीय सर्वेक्षण से भी सामने आई है । इसमें शिशुओं की मालिश की गयी और दूसरे ग्रुप में नहीं । नतीजा यह रहा कि मालिश किए गए बच्चों का विकास अच्छा रहा । इसके अलवा मसाज से त्वचा नर्म व् लचीली हुई ।साथ ही रक्त संचालन में मदद तथा मांसपेशियों में टोनिंग के साथ शिशु का बेहतर विकास हुआ ।

मसाज कब शुरू व कितनी बार करें   

डाँ . रुचिरा गुप्ता कहती है कि लगभग दस से पंद्रह दिन में बच्चे की मालिश शुरू कर देनी चाहिए । इसका एक कारण यह है कि बच्चे का शुरू में सात दिनों में स्वत : ही वजन कम हो जाता है और फिर बढना शुरू होता है । डाँ . गुप्ता के अनुसार बच्चे को मसाज एक नियत समय पर दिन में एक बार ही करनी चाहिए । कई माएं दिन में कई बार मसाज करती है , जो उचित नहीं है ।

मसाज के लिए आँयल का चुनाव 

कोकोनट आँयल से बेबी मसाज ठीक रहती है । पर कुछ बच्चों को सूट नहीं करता । अत : मसाज के लिए मस्टर्ड आँयल , कोकोनट आयल , आलमंड आँयल और आलिव आँयल में से जो आँयल बच्चे  की त्वचा को सूट कर जाए उससे मालिश करनी चाहिए । देसी घी और मलाई का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।

मालिश कब और कितनी देर करें  :  बच्चे को मालिश दूध पिलाने के एक घंटें बाद करनी चाहिए । पंद्रह मिनट से लेकर आधे घंटे तक मालिश की जा सकती है । मालिश के एक घंटे बाद नहलाना चाहिए ।

मालिश की प्रक्रिया : babymassage

  • एक बड़े पर एक पानी निरोधी शीत बिछाएं और उसके ऊपर मलमल के कपड़े की चार तह करके बिछा दे ।

  • मालिश के लिए रूम टेम्परेचर 28 से 30 डिग्री रखे क्योंकी बच्चा उस समय कुछ पहने नहीं होता ।

  • मालिश से पहले बच्चे के हाथ से कडा आदि उतार दे । अपने नाख़ून काट लें और मसाज का तेल ज्यादा मात्र में प्रयोग में लाएं ताकि रूखेपन की रगड़ से बेबी की त्वचा को खतरा न पहूंचे ।

  • मालिश सर्कुलर मोशन में हलके हाथों से करनी चाहिए व सिर से शुरू करके नीचे की तरफ आना है

  • पैरों पर मालिश करते समय तलवों से शुरू करके जघाओं की तरफ आएं ।

  • जननांगों की मालिश सबसे बाद में करे ।

  • कानों की बाहर सफाई तो ठीक है पर कानों के अंदर बड्स न डालें । तेल भी न डालें ।


BabyMassageTechniquesशिशु को थोड़ी एक्सरसाइज भी कराएं  :

  • शिशु के दोनों हाथों को धीरे से ऊपर सिर की और हल्का सा खीचे ।

  • दोनों पैरों की नीचे की ओर थोड़ा खीचे ।

  • दोनों पैर और बाएं हाथ को अपने एक हाथ से पकड़कर पहले बीच में छाती पर लाएं ,फिर वापस विपरीत दिशा में खीचे ।

  • इसी प्रकार बाएं पैर और दायें हाथ की भी एक्सरसैज करवाएं ।

  • सर्दी के मोसम में बच्चें को थोड़ी देर धूप में लिताएं ।

  • मौसैम के अनुसार गरम पानी से बच्चे वाले साबुन से शरीर को साफ करें |