Showing posts with label kadai panner receipe in hindi. Show all posts
Showing posts with label kadai panner receipe in hindi. Show all posts

Monday, January 21, 2013

shahi paneer recipe in hindi

कडाही पनीर  - shahi paneer recipe in hindi

सामग्री : 250  ग्राम पनीर , 3 शिमला मिर्च ,4 प्याज , 4  टमाटर ,1 इंच का टुकड़ा अदरक , 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ,2 तेज पत्ते , 4 लोंग , 1 टुकड़ा दाल चीनी , थोड़ा सा नारंगी रंग , 4 बड़े चम्मच घी या मक्खन । shahi paneer recipe in hindi

paneer receipes


विधि :  पनीर को काट लें ,शिमला मिर्ची को लम्बे - लम्बे पतले टुकड़ों में काट लें । प्याज , टमाटर , अदरक , नमक , लाल मिर्च पाउडर और नारंगी रंग को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें । लोंग और दालचीनी को मोटा - मोटा कूट लें । एक पैन में मक्खन गरम करें , अब इसमें तेज पत्ता , लोंग और दालचीनी दाल दें । shahi paneer recipe in hindi

प्याज , टमाटर का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लें । अब इसमें पनीर के टुकडे और शिमला मिर्च डालकर आंच धीमी करके पकने दें । जब शिमला मिर्च  गल जाये आंच से उतारकर नान या पराठे के साथ सर्व करें ।

पनीर पाकीजा - shahi paneer recipe in hindi

सामग्री : 400 ग्राम पनीर
भरावन के लिये : 2 बड़े चम्मच गाढी मलाई , 1 -छोटा चम्मच कटी हरी मिर्च , 1 छोटा चम्मच अदरक , 1 छोटा चम्मच सूखा पुदीना पाउडर , आधा छोटा चम्मच खसखस , 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट , 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च , 1 / 4 चोथाई छोटा चम्मच हल्दी , चोथाई छोटा चम्मच गरम मसाला , 2 छोटी इलायची पीसी हुई , 1 हरी मिर्च , नमक स्वादानुसार , तेल ।
panner receipes


सजाने के लिये : 1 / 4 टी - कप क्रीम हरी मिर्च , थोड़ा सा हरा धनिया ।

विधी :  पनीर को किसी कटोरी या ढक्कन से गोल - गोल काट लें । दो का एक सेट बनेगा । भरावन का मसाला तैयार करें और पनीर के एक टुकडे पर फैलाकर लगा दें । उसके ऊपर दूसरा टुकड़ा रखकर हलके हाथों से दबा दें , जिससे वे चिपक जाये । पूरा पनीर इस तरह तैयार कर लें । एक नानस्टिक तवे पर तेल डालकर हल्का सेक लें । खसखस सेक कर पीस लें और दही में मिला दें ।

कड़ाही में चार बड़े चम्मच तेल गर्म कर अदरक का पेस्ट भूने , फिर इलायची मिलाकर प्याज डालकर भूने । लाल मिर्च , हल्दी ,धनिया डालकर तब तक भूने जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाये । खसखस मिश्रित दही और काजू पेस्ट डाले । पांच मिनट बाद टमाटर प्यूरी , एक कप पानी और जो मसाला भरने से बच गया है वह भी इस ग्रेवी में मिलाकर पकायें ।

जब तेल ऊपर तैरने लगे तब गरम मसाला , नमक , हरी मिर्च दो टुकडे कर ग्रेवी डालें और हरी मिर्च , हरा धनिया व क्रीम से सजाकर सर्व करें ।