Showing posts with label tips for pearl facial in hindi. Show all posts
Showing posts with label tips for pearl facial in hindi. Show all posts

Monday, October 8, 2012

गोल्ड - मेटालिक फेशियल

गोल्ड - मेटालिक फेशियल 

goldfacialयह फेशियल ड्राई , नार्मल स्किन के लिए उपयोगी होता है । गोल्ड क्लीन्जर से फेस क्लीन करना चाहिए । इसके बाद डीप क्लींजिंग करके ब्लैक डेड्स - वाइट हेडसे रिमूव कर अस्ट्रिमजन्ट लगाना चाहिए । गोल्ड - मेटालिक पील को गोल्डडस्ट के साथ लगाना चाहिए । डस्ट को प्रोब्लामेटिक एरिया पर लगाना चाहिए । गोल्ड पील 7 से 10  मिनट तक लगी रहने दे । फिर इसे फ्रिकशन मसाज से रिमूव करना चाहिए । इसके बाद हैड्रोस्किन पालिशार से 5 से  7 मिनट तक मसाज करना चाहिए । इस प्रकार का मसाज करते समय वाटर का उपयोग नहीं करना चाहिए । इस जेल को पोछे बिना ही गोल्ड क्रीम से 20 से 25 मिनिट तक मसाज करना चाहिए । यदि स्किन अधिक ड्राई हो , तो स्किन बटर से 5 मिनट मसाज करने के बाद फेस को पोछ कर गोल्ड - मेटलिक जेल लगानी चाहिए । गोल्ड जेल पर गैल्वानिक अथवा अल्ट्रोसोनिक मशीन से 7 मिनट मसाज करना चाहिए । बाद में इसी जेल को हाथ से 5 मिनट मसाज करके स्किन में उतारनी चाहिए । इसके बाद इस पर गोल्डमास्क लगाना चाहिए । गोल्ड - मास्क 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दे । फेस को पोछ कर सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए । इस फेशियल के लिए लगभग 1 1 /2  से 2 घंटे का समय लगता है ।

स्लिवर फेशियल 

सिल्वर फेशियल नार्मल तथा आइली स्किन के लिए उपयोगी होता है । सिल्वर क्लींजिंग से 5 से 7 मिनट मसाज करके फेस क्लीन करना चाहिए । स्क्रब से डीप क्लींजिंग silverfacialकरके ब्लैक डेड्स - वाईट डेड्स रिमूव कर अस्ट्रीजन्ट लगाना चाहिए । सिल्वर पील पाउडर को दही अथवा दूध में 7 से 10 मिनट तक भिगोने के बाद फेस पर लगाइए । पील को 10 मिनट फेस पर रखने के बाद दही अथवा दूध से मसाज करके इसे रिमूव करना चाहिए । इसके बाद फिर सिल्वर जेल लगा कर गैल्वानिक प्लस (+) करंट अथवा अल्ट्रासोनिक मशीन से 7 मिनट तक मसाज करना चाहिए । मशीन से मसाज करते समय साथ - ही - साथ सिल्वर लोशन लगाते रहना चाहिए । इसके बाद सिल्वर जेल से 10 से 15 मिनट मसाज करके सिल्वर पैक लगाना चाहिए । पैक 10 से 15 मिनट रख कर रिमूव करना चाहिए । अंत में सन प्रटेकशन लोशन लगाना चाहिए ।

पर्ल फेशियल 

PearlFacialयह फेशियल नार्मल तथा डेलिकेट स्किन के लिए लाभदायक है । इस फेशियल से ठंडक मिलती है । इस फेशियल में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी प्राडक्ट्स एन्टी - एलाज्रिक होते है । सबसे पहले पर्ल क्लींजर से 5 से 7 मिनट मसाज करके ब्लैक डेड्स - वाईट डेडस रिमूव कर अस्त्रिजन्ट लगाना चाहिए । इसके बाद पर्ल क्रीम से मसाज करना चाहिए । फेशियल स्टेप्स के अनुसार एक बार मसाज करना चाहिए । इसके बाद यह मसाज दूसरी बार करते समय पर्ल्कित में दिए गय आयल से फेस पर मसाज करना चाहिए । मसाज करने के बाद फेस को फोछ कर पर्ल्मास्क लगाना चाहिए । पर्ल्मास्क पोंछ कर सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए ।