इस बारे में सौंदर्य विसेषज्ञा ओं का कहना है कि मिनरल मेक अप नैचुरल चीजों से तैयार किया जाता है . इसमें हेवी कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता . इस से त्वचा हार्ड नहीं होती है .इस में ट्रेडिशनल कौस्मोटिकस की खूबियाँ भी होती है .
फायदे :
- यह संवेदनशील त्वचा वालों के लिए भी फायदेमंद है
- इसके कुछ प्रोडक्ट्स फ्रूट , बौटानिकल प्रोडक्ट्स और विटामिन से बने होते है , जो त्वचा को हेल्दी बनाते है .ये त्वचा पर झुरिया और डार्क स्पौट भी नहीं होने देते .
- सौंदर्य विसेषज्ञाओं का कहना है कि मिनरल मेक अप नैचुरल एसफीएफ यानी सनस्क्रीन का काम करता है . इसे लगाने से त्वचा के रोमछिद्र बंद नहीं होते ,जिस से वह पूरी तरह सांस ले पाती है .
- यह बहुत ही लाइट फार्म में होने के कारण त्वचा पर मास्क की तरह दिखाई भी नहीं देता है .
- इस की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती , इसलिए इन प्रोडक्ट्स को आप कई सालों तक प्रयोग कर सकती है .इन में त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व भी नहीं होते है .
ध्यान रखे : मिनरल मेक अप डार्क स्किन वालों के लिए ठीक नहीं होता है . अतः इसे खरीदने से पहले किसी स्किन स्पेशलिस्ट से इस के बारे में पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें कि यह आप कि त्वचा पर सूट करेगा या नहीं .कई कंपनियां उसी नाम पर सूट करेगा या नहीं होती है. अतः हमेशा सौंदर्य प्रसाधन किसी अच्छी कंपनी के ही खरीदें .