Showing posts with label steps for vegitable facial in hindi. Show all posts
Showing posts with label steps for vegitable facial in hindi. Show all posts

Monday, October 8, 2012

भिन्न - भिन्न प्रकार के फेशियल

फ्रूट फेशियल   

सबसे पहले स्किन के प्रकार के अनुसार क्लींजिंग करनी चाहिए । इसके बाद डीप क्लींजिंग करनी चाहिए ।ब्लैक देड्स - वाईट डेड्स रिमूव  कर असट्रिमजन्ट लगाना चाहिए । नारंजी या मोसम्मी का फ्रेश फ्रूट जूस ले कर उसका गैल्वानिक प्लस (+) करंट से 7 मिनिट तक मसाज करना चाहिए । इसके बाद स्किन के प्रकार के अनुसार मसाज करना चाहिए । फिर फ्रूट मास्क लगाना चाहिए । अंत में पैक पोछ कर सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए ।

 fruitfacial2


वेजिटेबल फेशियल

सबसे पहले स्किन के प्रकार के अनुसार फेस को क्लीन करके डीप क्लींजिंग करनी चाहिए । ब्लैक डेड्स - वाईट डेड्स रिमूव कर असट्रिमजन्ट लगाना चाहिए । इसके बाद आलू , ककडी , टमाटर इत्यादी का फ्रेश वेजिटेबल जूस ले कर गैल्वानिक प्लस (+) करंट से 7 मिनट मसाज करना चाहिए । फिर मास्क बनाने केलिए आलू , ककडी और गाजर छील कर उससे स्किन के अनुरूप फेस पैक मिलाना चाहिए । गोजपीस को  रोजवाटर में डुबो कर फेस पर रखना चाहिए और इसके बाद ऊपर बताये अनुसार तैयार किया हुआ फेस पैक 15 से 20 मिनट के लिए रखना चाहिए । फिर वेजिटेबल फेस पैक ले कर फेस पर 5 से 7 मिनट तक रखे । अंत में फेस क्लीन करके सन प्रटेक्शन लोशन लगाना चाहिए ।

 लेमन फेशियल  

सबसे पहले लेमन क्लींजर से फेस को क्लीन करना चाहिए । फिर स्क्रब से डीप क्लींजिंग करके थोड़ी स्टीम दे कर ब्लैक डेड्स - वाइट डेड्स रिमूव करना चाहिए । अब लेमन क्रीम से मसाज करना चाहिए । लेमन क्रीम के साथ थोड़ी मिनट जेल भी ली जा सकती है । यह फेशियल आइली स्किन के लिए होता है । इसलिए 10 से 15 मिनट इससे मसाज करना चाहिए । मसाज करने के बाद लेमन टोनर लगा कर मशीन से हैप्रिक्वमसी देनी चाहिए । हैप्रिक्वमसी मशीन से स्किन में टोनर जाता है और स्किन की आइलिनेस कम हो जाती है ।

ग्रीन एपल फेशियल 

ग्रीन एपल फेशियल थिन , ड्राई तथा डेलिकेट स्किन के लिए उपयुक्त होता है । इस फेशियल में क्लींजर से फेस को क्लीन करके स्क्रब से डीप क्लींजिंग करके ब्लैक हेडसे - वाइट हेड्स को रिमूव करना चाहिए । इसके बाद आस्त्रिन्जेंट लगाना चाहिए । फिर एपल क्रीम से 20 से 25 मिनट मसाज करना चाहिए । इस मसाज से स्किन में क्रीम उतर जाएगी और स्किन को माइश्चर मिलेगा । इसके बाद क्रीम को पोछ कर एपल्मास्क लगाना चाहिए | यह मास्क 10 से 12 मिनट तक लगा रहने दीजिए । बाद में इसे क्लीन कर दीजिए । इसके बाद एपल टोनर लगाना चाहिए ।