काम के बढ़ते बोझ और स्ट्रेस से आपका खानपान भी प्रभावित होता है। क्योंकि जब आप लंच, ब्रेकफस्ट या फिर डिनर मिस कर जाती हैं तो जंक फूड ले लेती हैं। जंक फूड, बेकरी फूड, कप केक्स और शुगरी चीजें कुछ देर आपको राहत तो जरूर देते हैं, लेकिन कमर का साइज भी बढ़ा देते हैं। ऐसे में स्ट्रेस बढ़ना जाहिर है। अगर आप स्ट्रेस से दूर और यंग दिखना चाहती है तो हेल्दी फूड ट्राई करें। डाइटीशियन शचि सोहल बता रही हैं ऐसे ही कुछ स्ट्रेस बस्टर फूड। इन्हें अपनाइए और स्ट्रेस को दूर भगाइए।
डार्क चॉकलेट : हालांकि यह चॉकलेट हर कोई पसंद नहीं करता लेकिन यह स्ट्रेस दूर करने में मदद करती है। इसमें पाया जाने वाला फिनाइलेथाइलामाइन तत्व मस्तिष्क को आराम देता है। इसमें हाई फ्लेवेनॉल कंटेंट होने के कारण यह सौंदर्य बढ़ाता है और त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है। लेकिन सीमित मात्रा में खाना ही फायदेमंद है। 20 ग्राम चॉकलेट में 150 कैलरी होती है। ओटमील : इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे हमारा शरीर सेरोटिन प्रोड्यूस करता है। सेरोटिन मूड अच्छा करने का काम करता है और मन को शांति और आराम का एहसास कराता है। इसमें मौजूद फाइबर स्लिम फिट रखते हैं। साथ ही बिना कैलरी बढ़ाए यह पेट भरने का काम करता है। केले के साथ इसे ब्रेकफस्ट में जरूर लें।
चिकेन सूप : एक शोध से पता चला है कि चिकेन हर प्रकार के स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। यह एंटीइन्फ्लामेटरी होता है, जो सांस संबंधी समस्या, घबराहट, तनाव और थकान को दूर करता है। वजन भी नियंत्रित रखता है। खाने से पहले चिकेन सूप लेने से आपके खाने से मिलने वाली कैलरी कम हो जाती है। इस तरह आपका वजन बढ़ने नहीं पाता।
सालमन : हफ्ते में कुछ दिन सालमन खाने से मन शांत रहता है। इसमें मौजूद आमेगा 3 फैटी एसिड तनाव से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। यह त्वचा को नर्म-मुलायम बनाने में मदद करता है। इन्फ्लामेशन को दूर करता है। इस तरह त्वचा रूखी नहीं होने पाती।
ग्रीन टी : इसमें थियानाइन एक प्रकार का अमीनो एसिड होता है जो शरीर और दिमाग दोनों को आराम देता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म सिस्टम को दुरुस्त रखता है और त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसमें एक चम्मच शहद मिलाने से यह तरोताजा कर देती है।
अखरोट : अगर गुस्सा और लड़ाई-झगड़े के मूड में हों, तो उस दौरान अखरोट खाने से आपका क्रोध भाग जाएगा। अखरोट में एल-आर्जिनाइन होता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्तवाहिनियों को रिलैक्स रखने में मदद करता है। रक्त संचार को बढ़ाता है और त्वचा के कोश में पोषक तत्वों को पहुंचाता है, जिससे वह लंबे समय तक युवा रहती है। अखरोट में ओमेगा 3 एस और ओमेगा फैट पाया जाता है जो त्वचा को कांतिमय व सुंदर बनाने के लिए बेहद जरूरी होता है।
दही : एक कप सादा लो-फैट दही तकरीबन 450 मिली ग्राम कैल्शियम प्रदान करता है, जो महत्वपूर्ण ब्यूटी मिनरल्स का काम करता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है। शोध से यह साबित हो चुका है कि अधिक कैल्शियम लेने से पीएमएस की आशंका कम हो जाती है। एक ग्लास लस्सी तनाव से तुरंत राहत देती है।
ब्ल्यूबेरी : अब जब भी आपका मन मीठा खाने का करे तो ब्ल्यूबेरी जरूर खाएं। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा में कोलेजन को बरकरार रखते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है। यह आसानी से स्ट्रेस रिलीज करता है। तनाव और डिप्रेशन में इसे दही के साथ मिलाकर खाने से काफी राहत मिलती है।
Showing posts with label benefits of green tea in hindi. Show all posts
Showing posts with label benefits of green tea in hindi. Show all posts
Thursday, November 1, 2012
Tuesday, October 23, 2012
कम पेट के लिए खाद्य नियंत्रण
अकसर लोग वजन कम करने में लगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन कम करने से भी ज्यादा जरूरी होता है, आपका कमर और पेट को कम करना। एकबारगी आप अपना वजन तो आसानी से कम कर सकते हैं लेकिन सबसे अधिक जो समस्या आती है वो है कमर ओर पेट के आसपास की चर्बी को हटाना। क्या आप जानते हैं कुछ लोग मोटे नहीं होते लेकिन उनके पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाती है जिससे वे परेशान रहने लगते हैं और अपने आपको मोटा समझने लगते हैं। वैसे भी खासकर लड़किया कमर और पेट के आसपास जमी चर्बी के कारण टाइट फिटिंग के कपड़े नहीं पहन पातीं, यदि वे ऐसा करती भी हैं तो ये लुक उनकी पर्सनैलिटी को सूट नहीं करता। यदि आप चाहते है कि आपके पेट और कमर आसानी से कम हो जाएं तो आप आसानी से कुछ टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानें कमर और पेट कम करने के तरीके।
- सप्ताह में एक दिन उपवास करें- यदि आप खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं और अपनी इस आदत से भी परेशान हैं तो आपको चाहिए कि आप सप्ताह में कम से कम एक बार उपवास जरूर करें। आप चाहे तो सप्ताह में एक दिन तरल पदाथरें पर भी रह सकते हैं। इसमें आप पानी, नींबू पानी, दूध, जूस, सूप इत्यादि चीजों को प्राथमिकता देंगे। आप चाहे तो एक दिन सलाद या फलाहार को भी दे सकते हैं। जिसमें आप सिर्फ फल या सलाद ही खाएंगे। सलाद खाकर वजन घटाने में आपको मदद मिलगी।
- योगासन है जरूरी- कमर और पेट कम करने के लिए आपको नियमित रूप से सुबह उठकर योग करना चाहिए, ऐसे में आपको कुछ ऐसे आसनों को शामिल करना होगा जिनसे आपके पेट और कमर को कम करने में मदद मिलें। वैसे भी आप योग से निरोग रह सकते है, आपको रोजाना सूर्य नमस्कार की सभी क्त्रियाएं, सर्वागासन, भुजंगासन, वज्रासन, पदमासन, शलभासन इत्यादि को करना चाहिए।
- खान-पान संतुलित रखें - यदि आप जंकफूड खूब खाते हैं या फिर आपको तैलीय खाना बहुत पसंद है तो आपको चाहिए आप ऐसे खाने से बिल्कुल परहेज करें। सामान्य आटे के बजाय जौ और चने के आटे को मिलाकर चपाती खाएं, इससे आप जल्द ही स्लिम ट्रिम होंगे।
- शहद है फायदेमंद- शहद के कई गुण है। यह ना सिर्फ मोटापा बढ़ाने बल्कि मोटापा कम करने में भी कारगार है। आपको चाहिए कि आप रोजाना सुबह पानी के साथ शहद का सेवन करें। इससे आप जल्द ही कमर और पेट को कम करेंगे।
- ग्रीन टी भी है मददगार- आप चाय पीने के बहुत शौकीन हैं और आप चाहते हैं कि आप जल्द् ही अपना वजन घटाएं तो आपको चाहिए कि आप दूध की चाय पीने के बजाय एंटीऑक्सीडेंट भरपूर ग्रीन टी, लेमन टी या फिर ब्लैक टी लें। दरअसल, दूध की चाय पीने से आपके मोटापा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
- सुबह-शाम करें सैर- आपको कमर और पेट के आसपास की चर्बी को दूर करने के लिए चाहिए कि रोजाना सुबह उठकर कुछ देर सैर पर जाएं और रात के खाने के बाद भी सैर करना ना भूलें। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी को आसानी से कम कर पाएंगे और पेट-कमर की अतिरिक्त चर्बी को कम करें।
Subscribe to:
Posts (Atom)