आमतौर पर लड़कियों का वजन शादी से पहले तीन कारण से बढ़ता है - भागदौड तनाव और लगातार पार्टी ।इसी तरह शादी के बाद वजन बढ़ने के तीन मुख्य कारण है - प्रेगनेंसी , शादी के बाद परिवार , घर और एनी जिम्मेदारयों में इतना व्यस्त हो जाना की खानपान पर ध्यान न दे पाना , अपने पाती के साथ उनकी तरह ही पोर्शन लेना , जाने -अनजाने वे एक्स्ट्रा कैलरी ले लेती है । एक बार फैट शरीर पर चढ़ने लगता है तो उसे रोकना काफी मुश्किल होता । बेहतर होगा अगर पहले से ही खान पान की कुछ आदतों पर अमल किया जाए और डाईट प्लान बनाया जाए ।तो अगर आप शादी से पहले और बाद में अतिरिक्त वजन को हटाना चाहिती है तो यहाँ दी गई बातों पर गौर फरमाएं ।
शादी से पहले :
- अपने दिन की शुरूआत नींबू मिले गर्म पानी से करें । इसमें क्रश किए हुए पुदीने के पत्ते भी मिला सकती है ।
- जब भूख लगे सूप या जूस पाई ।
- अगर आप कैलरी में कटौती करना चाहती है तो सबसे पहले चीनी , आईसक्रीम , केक , पस्ती और प्रोसेस्ड फूड को अपने आहार से हटाएं ।
- रोजाना के हिसाब से अपना लक्ष्य बनाएं । प्रतिदिन आपको 1 ,600 कैलरी मिलनी चाहिए , लेकिन इससे कम करने की कोशिश करें । यह ध्यान रखे की दिनभर में आपको कम तीन मील्सऔर दो स्नैक्स मसलन फल या रोस्टेड नट्स या फिर स्टीम्ड फर्मेंटेड फूड लेने है ।
- दिन की शुरूआत के लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है । इसमें मीठे से बचे । लो फैट मिल्क प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दें । 1-2 सर्विंग मल्तीग्रेन सीरियल , स्प्राउट्स या बींस और कटे हुए फल लें ।इससे आपको ब्रेकफास्ट से लगभग 300 कैलरी मिलेगी ।बाकी कैलरी आपको लंच और डिनर से मिलनी चाहिए ।
- लंच / डिनर में होल्ग्रेन सीरियल , दालों या ग्रिल्ड फिश या चिकेन के एक तुकडे के साथ लो फैट प्रोबयूटिक दही , सैलेड और एक बोल स्टीम्ड रंगीन सब्जियां ले ।
- शादी से एक महीने पहले अचानक 5 किलो वजन घटाना भी ठीक नहीं है । अगर एसा चाहिती है तो इसके लिए आपको शादी से छह महीने पहले अपने आहार पर ध्यान देना होगा । इसका सीधा असर आपके बाल और त्वचा पर पडेगा ।
- अच्छी त्वचा के लिए गाजर , एप्रिकांट , पीले और नारंगी रंग के फल व सब्जियां खाएं ।पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों को प्राथमिकता दें । टमाटर खाएं , उसमें लाइकोपीन पाया जाता है ।
- अखरोट खाएं । इसमें ओमेगा फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है , जो बालों को चमकदार और त्वचा को बेहतर बनाता है ।
- दिनभर में 4 - 5 कप ग्रीन टी पिएँ ।
- इस दौरान एल्कोहाल व धूमपान से दूर रहे ।
- सैलेड , सूप और फलों का सेवन करने से फैटी एसिड मिलेगा , जिससे आपको एनर्जी भी मिलेगी ।
- त्वचा में पानी की कमी न होने दें । दिनभर में पर्याप्त पेय पदार्थ , जूस , सूप , पानी खूब पिए ।
शादी के बाद :
- जो कुछ भी खाएं धीरे - धीरे और खुश होकर खाएं । टीवी के सामने या बात करते हुए न खाएं । धीमी गाति से खाने से आपको से आपको जल्दी ही पेट भरा हुआ महसूस होगा ।
- ब्रेकफास्ट एकसाथ करें । जिसमे एक बोल फ्रूट्स म्यूजली या फिर ओटमील हो ।
- लंच में हरी सब्जियों वाला सूप जरूर ले । नान वेजिटेरियन है तो प्रान्स को प्राथमिकता दें ।
- लंच में हरी सब्जियों वाला सूप जरूर लें । नान वेजिटेरियन है तो प्रान्स को प्राथमिकता दें ।
- उस समय कतई न खाएं जब आप तनाव या गुस्से में हो
- ब्लैक काफी , जंक फुड , चाय से जहां तक हो सके दूर रहें । रिफैंड प्रोडक्ट से बचे ।
- पार्टनर के साथ एक्स्र्सैज जरूर करें । फिजिकल एक्टिविटी बढाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है ।
- कोलेस्ट्राल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है । डिनर के बाद रोजाना एक घंटा टहलने का लक्ष्य बनाएं .
- एक - दूसरे के पोर्शन को मैच न करें , क्योंकी पुरुषों को दिनभर में अलग कैलरी और स्त्रियों को भिन्न कैलरी की जरूरत होती है |
- जो भी खाएं पौष्टिक हो , लेकिन खाने की मात्रा हमेशा ध्यान में रखे ।
- सब कुछ खाएं , लेकिन सीमित मात्रा में ताकि आप फिट और स्वस्थ रहे । संतुलित डाईट लें । खाने पर नियंत्रण का यह मतलब नहीं की आप एक्सरसाइज करना छोड़ दें ।साथ - साथ वह भी जरूरी है ।