अगर आप अपनी खूबसूरती को ले कर हमेशा सतर्क रहना चाहिती है , तो आप केलिए यह जानना बहुत जरूरी है किमार्केट में में वे कौन से उत्पाद है , जो आप के कौस्मैटिक बौक्स में शामिल हो कर आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकता है .इस के साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि जो कौस्मैटिक प्रोडक्ट आप खरीदना चाहती है या जो आप के कौस्मैटिक बौक्स का हिस्सा है , वे ट्रेड में है भी या नहीं .
साथ ही मेक अप में क्या नया है और क्या पुराना हो चुका है ,यह जानना भी बहुत जरूरी है .
सनस्क्रीन : मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का सनस्क्रीन को अपने कौस्मैटिक बौक्स का हिस्सा जरूर बनाए .स्पेशली गर्मियों में घर से बाहर निकलने से आधा घंटा पहले सनस्क्रीन लगाना बेहद आवश्यक है .अपनी त्वचा के अनुसार अपने लिए वाटर्बेसड सनस्क्रीन चुनें ,जो एस्फीएफ 30 या 30 + सनस्क्रीन हो .इसकेलिए आप नेचर ऐसेंस का सनबर्न एसपीएफ 30 / 40 , लैक्टो टेन क्लियर ,लैक्मे फंडामैटाल्स अल्ट्रा मैटसनस्क्रीन ,लोटस और आयुर हर्बल सनस्क्रीन अपनी त्वचा के हिसाब से खरीद सकती है .
मेक अप बेस :कौस्मैटिक बौक्स का दूसरा अहम् हिस्सा है मेक अप बेस अर्थात फाउंडेशन .यह आपके चहरे के दाग धब्बों को छिपाने में आप की मदद करेगा इससे आप की स्किन ईवनटोन दिखेगी .इस के लिए आप लैक्मे नाइन टू फाइव ,कलारेसेंस मेकप बेस ,लोरियल रोल ओंन टू मैच फाउंडेशन का भी इस्तेमाल कर सकती है .ध्यान रखे फाउंडेशन का लाईट इफेक्ट टच होना चाहिए वरना फाउंडेशन की थिक लेयर आप के मेक अप को खराब कर देगी .केक फाउंडेशन फैशन से आउट हो चुका है .
ब्लशर : मेक अप बोक्स का चौता बिंदू है ब्लशर .आजकल न्यूड मेक अप ट्रेंड में है, तो उसे ध्यान में रखते हुए पीच ,पिंक प्लम , लाईट ब्रोंज ब्लशर का उपयोग करे .इस के साथ ही शाहनी इफेक्ट ब्लशर का भी इस्तेमाल कर सकती है .पीच ,पिंक ब्लशर कलारऐसेंस ,मेबिलिन ड्रीम मूज बलश , द बोडी शेप चीक बलश बेह्तार बलशर विकल्प है .गहरे रंग के रेड ,ब्राउन ,मरूंन ब्लशर चलन में नहीं है .
आईशेड : आंखों को हाईलाइट करने के लिए आइशेड का उपयोग करें .आजकल स्मोकी आई मेकअप का भी काफी चलना है .आंखों को हाईलाईट करने के लिए सिल्वर और हलके स्टेली रंग का आइकलर इस्तेमाल करें .हैवी ग्लिटर से बचे . आज कल फैरेस्ट ग्रीन , पिंक ,ब्रीज ,पर्ल आईशेड्स काफी चलन में है .एवोन तरू कलर ,कलारेसेंस ,रेवालोन बेहतर है .
मस्कारा और आईलाइनर : आजकल आई मेक अप में लिक्विड और वैल्यूम जेल प्रोडक्ट सराहे जा रहे है .मसकरा में भी विभिन्न कलर आ रहे है , जिन में ट्रांसपेरेंट ब्लू ,कोपर ,सिल्वर ,टर्किश काफी प्रचलित है .स्पेशली काजल और लाइनर लगाने के बाद अपनी पलकों पर मस्कारा के 2 - 3 कोट लगा कर उन्हें कार्ल करें एवेन , मेबिलिन ,रेवलोन अच्छे विकल्प है .
लिपस्टिक: आजकल लिपस्टिक से ज्यादा लिपग्लोस और लिपबाम का चलना है .स्पेशली दे मेक अप में आप लिपग्लोस का और रात में डार्क या मीडीयम लिपस्टिक का चुनाव कर सकती है .इसीलिए अपने कोस्मेटिक बॉक्स में लिपस्टिक के साथ लिपग्लोस के महत्व को भी समझे .
नेलपेंट: आर्टिफिशियल नेल और उन पर नेल आर्ट का काफी चलन है . इसीलिए प्लेन नेलपॉलिश लगा कर उस पर दूसरी नेलपॉलिश से डिजाइन बनाएं .चोकोर नाखून भी फैशन का हिस्सा है .न्यूड और चटक दोनों ही कलर फैशन में है
[...] जब करना हो तैयार – मेक अप बौक्स [...]
ReplyDelete