केले के साथ हंसमुख मूड
- केला में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। पौटेशियम हृदय की सेहत के लिए लाभप्रद है। डॉ. प्रताप चौहान के अनुसार हाई ब्लडप्रेशर के रोगियों को एक केला सुबह और एक केला शाम को लेना लाभप्रद है।
- केला में कॉपर, मैग्नीशियम और विटामिन 'बी कॉम्पलेक्स' जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को उम्दा बनाये रखते हैं।
- केले में आयरन भी होता है। जो लोग रक्त की कमी एनीमिया से ग्रस्त हैं, उन्हें प्रतिदिन दो केलों को जरूर ग्रहण करना चाहिए।
- इस फल में फॉस्फोरस भी मिलता है, जो मस्तिष्क को तरोताजगी प्रदान करता है।
- केले में एक खास किस्म का एमीनो एसिड 'ट्रिप्टोफान' पाया जाता है। यह एमीनो एसिड आपके मूड को खुशनुमा बनाने में सहायक है।
- आयुर्वेद के अनुसार पेट में अल्सर होनो और डायरिया रोग में भी केला लाभप्रद है।
सेहत के लिए फायदेमंद अंगूर
फलों की रानी कहे जाने वाले अंगूर के नन्हें-नन्हें दाने बड़ी खूबियों से भरे होते हैं। अंगूर में पॉली-फेनोलिक फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि कोरोनरी हार्ट डिजीज, नर्व डिजीज, अल्जाइमर व वाइरल तथा फंगल इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि अंगूर में मिलने वाले पोषक तत्व हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहते हैं। अंगूर में सीमित मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, इ व के, कैल्शियम, कॉपर, मैगनीसियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन भी मिलता है।
अक्सर लोग कहते है कि दिल की सेहत तो अंगूरी वाइन पीकर ही बनती है। अगर आपका कोई परिचित भी यही कहता है तो उसे बताइये कि सेहत अंगूर के सेवन से भी बन सकती है।वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ल कहते हैं कि अंगूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है तो क्यों न इसका अधिक सेवन किया जाये, कभी रायते में, कभी सलाद में तो कभी किसी पेय में। हालांकि वह कहते हैं कि ठंड के दिनों में अंगूर का सेवन करने से पहले उन्हें गुनगुने पानी में डिप कर लेना चाहिए।
रोगों से बचने में मदद करने वाला स्ट्रॉबेरी
वैज्ञानिकों ने हृदय स्वास्थ्य पर स्ट्रॉबेरी के लाभकारी प्रभावों का अध्ययन किया। वैज्ञानियों ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि यह फल हमारे भीतर हृदय रोगों और मधुमेह के विकास को किस तरह रोकता है।
विश्वविद्यालय के मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर पॉल थोरनएल्ली ने शोधकर्ताओं के दल का नेतृत्व किया। इस दल ने पता लगाया कि स्ट्रॉबेरी के तत्व हमारे शरीर में 'एनआरएफ 2' नाम के एक प्रोटीन को सकारात्मक रूप से सक्रिय कर देता है। यह प्रोटीन हमारे शरीर में एंटीऑक्सिडेट्स और अन्य सुरक्षा गतिविधियों को बढ़ा देता है।विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार यह प्रोटीन रक्त वसा और कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है, यही दोनों हृदय सम्बंधी रोगों के प्रमुख कारण है।
यह पहली बार है जब इस बात का पता चला है कि स्ट्रॉबेरी के तत्व सक्रिय रूप से प्रोटीनों को प्रोत्साहन देते है, जो रोगों से बचने में मदद करता है।थोरनएल्ली अपनी इस खोज को लंदन स्थित इम्पीरियल कॉलेज में सोसाइटी फॉर फ्री रेडिकल रिसर्च इंटरनेशनल की द्विवार्षिक बैठक में प्रस्तुत करेंगे।

Wow I must confess you make some very trhanecnt points.
ReplyDelete