Tuesday, December 18, 2012

अंग जो खोले उम्र का राज

अधिकतर महिलाएं अपनी उम्र को छिपाने के लिए सफेद बालों पर कलर करना शुरू कर देती है । वे समझती है कि बाल ही उनकी उम्र का राज खोलते है जबकी शरीर के कई अंग है , हाथ , गर्दन , बाजू , झुरियां ,घुटने आदि । आइए देख किस प्रकार ये अंग हमारी उम्र झलकाते है -

बदरंग हाथ

दिन भर में हाथ पानी में बहुत बार जाते है । इससे इनकी प्राकृतिक नमी कम हो जाती है । जब नमी कम होती है ,तो हाथों पर झुरियां अपना कब्जा जमा लेती है । दूसरे हाथों पर सूर्य की हानिकारक किरणों हाथों की त्वचा का कसाव ख़त्म कर देती है जिससे त्वचा की नीचे की नाड़ियों दिखाई देने लगती है । इससे हाथ बग्सूरत लगते है ।

इनसे बचने के लिए हाथों को बार - बार साबुन से न धोएं या हलके केमिकल्स वाले साबुन का प्रयोग करें । दिन में दो - तीन बार हैड लोशन लगाएं ताकि बाहरी किरणों त्वचा पर प्रभाव न डाल सकें । रात्रि में सोने से पहले थोड़े से आलिव आयल में चीनी मिलाकर हाथों की त्वचा पर रगड़ें । इससे हाथों को नमी मिलेगी और खून का दैरा भी ठीक रहेगा ।

ढीले ढाले स्तन

उम्र केसाथ स्तन को सपोर्ट देने वाली मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती है जिससे उनमे ढीलापन आ जाता है । इसी कारण ब्रेस्ट्स ढलकने लगते है ।

उसके बचाव के लिए अच्छी कंपनी की स्पोर्ट्स ब्रापहने । व्यायाम करते समय स्पोर्ट्स ब्रा आवश्यक पहने । दिन में कभी भी बिना ब्रा के न रहें । कुछ व्यायाम ऐसे करें जिनसे ब्रेस्ट्स की मांसपेशियों में ताकत बनी रहे जिससे वे ब्रेस्ट्स को सपोर्ट दे सके ।

दोनों बाजुओं को बारी - बारी गोल गोल घुमाएं । बाजू सामने लाकर कलाइयों को घुमाएं । कन्धों को गोल - गोल घुमाएं । बाजुओं को दाए - बाएं पीछे लें जाएं । बाजुओं का कसाव बना  कर रखे ताकि मांसपेशियों में खिचाव बना रहे । हथेलियों को ब्रेस्ट्स के अगले हिस्से पर रखकर दबाव डाले । अधिक देर तक दबाव न डाले । अधिक से अधिक पांच से दस सेकेंड तक दबाव डालें ।

चाहे तो कास्मोतिक ट्रीटमेंट लेकर भी स्तनों में कसाव बनाए रख सकती है , पर यह प्रक्रिया बहुत महंगी है । इसमें एक्स्ट्रा स्किन को हटाकर ब्रेस्ट को सही शेप दी जाती है ।

चहरे पर पडी झुरियां

जैसे - जैसे उम्र बढ़ती है सबसे ज्यादा प्रभाव जबड़ों के पास की त्वचा और गर्दन पर पड़ता है , जो महिलाएं स्मोकिंग करती है उनके जबड़े अंदर की ओर भीच जाते है । इससे झुरियां एक दम दिखाई देती है । आपकी उम्र का राज एकदम खोल देती है ये झुरियां ।

इसके लिए जो महिलाए स्मोकिंग करती है , वे स्मोकिंग छोड़ दे । श्वांस भर कर मुंह को फुलाएं । 5 से 10 सेकेंड मुह पुलाएं रखे । फिर धीरे - धीरे वापस लाएं । अपनी चीन गर्दन से मिलाएं , रूके , वापस आएं । गर्दन केव्यायम करें । फेस मसाज अच्छे पार्लर से करवाएं । फेस मास्क लगवाएं इससे झुरियां कम पड़ती है । वैसे लाइपोस्क्शन प्रक्रिया से भी झुरियों से निजात पाई जा सकती है ,पर यह प्रक्रिया महंगी है ।

बाहें :  ज्यों - ज्यों उम्र बढ़ती है , बाहों की मसल्स ढीली पड़ जाती है । इससे बाहों की स्किन लटकी लटकी लगती है ,जो उम्र की चुगली करती है ।

बाहों की मसल्स को एक्सरसाइज द्वारा कसाव में रखा जा सकता है ।
इसके लिए रस्सी कूदान और स्विमिंग करना बेह्तार व्यायाम है । वैसे हाथों से कपडे धोना , घर के अन्य कार्यों द्वारा भी मसल्स का कसाव बना कर रखा जा सकता है ।

बाहों की नियमित मसाज से अतिरिक्त फैट्स में कमी लाई जा सकती है ।इसके लिए दोनों हाथों को सामने लाकर बाजुओं को खोलते हुए कन्धों तक लाएं ,रूकें , वापस आएं । इस प्रकार 10 बार इस व्यायाम को करें । शरीर के पास दोनों बाँहों को सताएं ,फिर धीरे - धीरे सिर के ऊपर कंधों जितने फासले पर ले जाकर रूके । वापस आएं। 5 से 10 बार क्रिया दोहराएं ।

घुटनों और चेस्ट पर पडी लकीरें    : चेस्ट , गर्दन की त्वचा संवेदनशील होने के कारण इन पर झुरियां पड़ जाती है । शरीर के ये भाग सूर्य की किरणों के संपर्क में भी रहते है ।

इसके लिए गर्मी - सर्दी में धूप में बाहर जाने से पूर्व 25 एम् . पी . एफ का सनस्क्रीन लोशन लगाएं । गर्दन के व्यायाम करें । कासमोटिक क्लिनिक्स से लेजर द्वारा स्किन लेयर को हाईट करवा सकते है ।

उम्र के साथ घुटनों की मसल्स भी ढीली पड़ जाती है जिससे घुतानोंके आस - पास लकीरें दिखने लगती है । कई बार वजन कम करने से भी लकीरें दिखती है ।

इसके लिए टांगों के व्यायाम , साइकिलिंग और जोड़ों के व्यायाम करें । घुटनों पर फेशियल किट्स का प्रयोग कर त्वचा को नर्म बनाया जा सकता है ।

1 comment:

  1. [...] अंग जो खोले उम्र का राज  » http:// hindi.7ambeautytips.com [...]

    ReplyDelete