Tuesday, January 1, 2013

डाइनिंग टेबल की शान है खीरा

खीरे को आदमी जितना जानता है , इसका महत्व उससे काफी अधिक है । खीरा एक फल भी है और सलाद भी । इसे छिलके सहित खाना अधिक पोष्टिकता देता है । खीरा छीलकर खाने से इसकी काफी शक्ति का हास हो जाता है । सभी खीरे कडवे नहीं होते । मामूली कड़वापन होभी सकता है । यदि खीरे का कडवापन झेल लें , तो यह खून को साफ करता है । काटकर , घिसकर खीरे की कडवाहट दूर करने से खीरे की कडवाहट तो खत्म हो जाती है।

किन्तु इससे इसकी शक्ति का हास होता है , ताकत कम हो जाती है । कुछ लोग खीरे के कड़वेपन को दूर करने के लिए खीरे  के ऊपर सिरे को काटकर घिसने को  ' जहर निकालना ' कहते है । वास्तव में यह कोई जहर नहीं । इसलिए इसे जहर कहकर खीरे का अपमान न करें । आइए डाले खीरे के कुछ ख़ास गुणों पर एक नजर :

  • खीरे की तासीर ठंडी होती है। यही कारण हैकि लू ,गर्मी ,तापिश कम करने के लिए खीरे का सेवन हर कोई बड़े चाव से करता है ।

  • खीरा कब्ज को दूर कर पेट को साफ करता है । अतः इसका नियमित सेवन करना चाहिए ।

  • पेट में ,छाती में अथवा शरीर में कही भी गर्मी की जलन हो तो खीरा खाने से जलन शांत हो जाती है ।

  • खीरा पचने में हल्का होता है । अतः इसे बच्चे और वृद्द दोनों ही सुगमता से खा और पचा सकते है ।

  • खीरा डाइनिंग टेबले की शान है । ओषधीय गुणों की भी कोई कभी नहीं इसमें । खीरे का रस निकालकर नींबू , काली मिर्च , काला नमक डालकर खाते रहने से डायबिटीज के रोग में बहुत फ़ायदा होता है ।

  • खीरा आँखों के आस -पास की कालिमा हटाने का भी काम करता है । दो - तीन चम्मच खीरे का रस लें । रूई के फाहे को इस रस में डुबोकर बंद आँखों पर रखें । इस रस को आँखों के आस - पास मलें । कालिमा तो हटेगी ही , आँखों की गर्मी भी ख़त्म होगी ।

  • पेट में वायु बनी रहना बहुत परेशानी पैदा करती है । खीरे का सेवन वायु को निष्कासित करता है वायु बनने से भी रोकता है ।

  • यदि शरीर में पत्ति बढ़कर दुखी कर रहा हो , तो भी खीरा खाने से राहत मिलती है ।

  • यदि घुटनों में दर्द रहता हो , तो खीरा तथा लहसुन नियमित खाएं । हर प्रकार के जोड़ों के दर्द दूर होगें और उठने - बैठने , चलने - फिरने में भी आसानी होगी ।

  • खीरे का रस पथरी को कम करने में भी मददगार रहता है । पथरी के रोग से बचने के लिए दिन में तीन बार आधा - आधा कप खीरे का रस काली मिर्च और काला नमक डालकर लें । लाभ होने लगेगा ।

  • खीरा खाना तथा खीरे का रस पीना पेशाब में होने वाली सारी जलन को कम करता है । ऐसा रोगी तो इसे जरूर सेवन करें ।

  • खीरे को बेतैर फल ,सलाद तथा ओषधि तीनों प्रकार से लें सकते है । गर्मियों में तो इसका पहले से अधिक उपयोग कर लाभान्वित हुआ जा सकती है ।


 

2 comments: