tomato in hindi
टमाटर जितना रंगीन है उतना ही गुणकारी भी। शायद इसीलिए न केवल सूप और चटनियाँ बल्कि अनेकों खट्टे, मीठे और नमकीन व्यंजनों में भी इसका प्रयोग होता है।टमाटर भोजन के सर्वाधिक लाभदायक पदार्थों में से एक है। tomato benefits in hindi हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक सूचना के अनुसार टमाटर अनेक प्रकार के कैंसरों से हमारी सुरक्षा करता है, जिसमें छाती और गले के कैंसर प्रमुख हैं। केवल 100 ग्राम टमाटर से 0 .9 ग्राम प्रोटीन, 0 .2 ग्राम वसा और 3 .6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट प्राप्त हो जाते हैं। इसमें रेशों की मात्रा ब्राउन ब्रेड के एक स्लाइस के बराबर होती है और आयरन की मात्रा एक अण्डे की तुलना में पाँच गुनी होती है। साथ ही इससे हमें पोटेशियम और फासफोरस भी प्राप्त होते हैं।
आयुर्वेद में टमाटर को अत्यंत लाभकारी बताया गया है। इसमें अंगूर और संतरे की अपेक्षा अधिक विटामिन होते हैं और वे गर्म होने पर भी नष्ट नहीं होते। टमाटरों में स्थित कैलशियम दाँतों व हड्डियों को मज़बूत बनाता है। tomato benefits in hindi यह खून की कमी दूर करता है, पेट साफ़ करने में मदद करता है तथा वज़न कम करने में सहायता पहुँचाता है। पथरी, खांसी, आर्थराइटिस, सूजन या मांसपेशियों के दर्द में टमाटर के सेवन का निषेध किया गया है।
- कच्चे टमाटरों को पकाने के लिए अगर उन्हें एक सेब के साथ काग़ज़ के लिफ़ाफ़े में रख दिया जाए तो वे जल्दी पकते हैं।
- अगर टमाटरों को उबलते पानी में 30 सेकेंड तक रख कर तुरंत बर्फ़ के पानी में डाल दिया जाए और ठंडा होने पर छीला जाए तो छिलका आसानी से उतार जाता है। tomato benefits in hindi
- साबुत चेरी टमाटर नारियल, हरे धनिये और टमाटर की चटनी के साथ सलाद के रूप में पौष्टिक, आकर्षक और स्वादिष्ट लगते हैं।
- टमाटर एक सब्ज़ी नहीं बल्कि फल है।
- पीले और नारंगी टमाटर लाल टमाटरों की अपेक्षा मीठे होते है। tomato benefits in hindi
- टमाटर में पाया जाने वाला 'लायकोपीन' नामक पदार्थ कैंसर के खतरे को कम करता है।

AKAIK you've got the aneswr in one!
ReplyDelete[...] पौष्टिक और स्वादिष्ट फल टमाटर [...]
ReplyDelete[...] पौष्टिक और स्वादिष्ट फल टमाटर [...]
ReplyDelete